अमित नागोरी
असमवासियो के साथ माजुली वासियो की बहुत दिनों की अभिलाषा अब आने वाले समय मे पूर्ण होगी क्योंकि जोरहाट-माजुली पुल का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। राज्य के वित्त, महिला एवं बाल विकास मंत्री अजंता नियोग के साथ समीक्षा बैठक में यूपी स्टेट ब्रिज कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीएससी) द्वारा पुल का निर्माण किया जाएगा।
यह पुल 8.025 किलोमीटर लंबा होगा और इसकी लागत 925.47 करोड़ रुपये होगी। बैठक के दौरान निर्माण कंपनी ने मंत्री निओग को अपने काम की प्रगति की जानकारी दी और कुछ क्षेत्रों में सरकार से और सहयोग मांगा । मंत्री निओग ने संस्थान के काम में तेजी लाने और उनकी मांगों को जल्द दूर करने के लिए कदम उठाने का भी आश्वासन दिया।
वित्त मंत्री ने गोलाघाट मेडिकल कॉलेज और अस्पताल की निर्माण कंपनी लार्सन एंड टर्बो कंस्ट्रक्शन बिल्डिंग एंड फैक्ट्रीज के साथ भी महत्वपूर्ण चर्चा की।
मंत्री ने 631.82 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। वित्त मंत्री अजंता नियोग ने बीते कल शाम 4 बजे राज्य कर और लोक निर्माण विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में निर्माणाधीन विभिन्न योजनाओं की प्रगति का भी जायजा लिया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें