फैंसी बाजार गोविंद देव ठाकुरबाड़ी से कृष्ण की मूर्ति चोरी, सीसीटीवी कैमरे ने चोर को पकड़ने में मदद की - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

फैंसी बाजार गोविंद देव ठाकुरबाड़ी से कृष्ण की मूर्ति चोरी, सीसीटीवी कैमरे ने चोर को पकड़ने में मदद की

 


गुवाहाटी। फैंसी बाजार चौराहे के पास शनि मंदिर के सामने गोविंद देव ठाकुरबाड़ी में मंगलवार की रात 8 बजे के करीब चोर ने दर्शनार्थी के रूप में मंदिर में प्रवेश कर कृष्ण की मूर्ति को अपने कपड़े में छुपा के फरार हो गया। जिस समय चोर ने मंदिर में प्रवेश किया उस समय मंदिर के प्रांगण में कोई भी मौजूद नहीं था। मंदिर के सामने एचबी रोड पर काफी चहल-पहल भी थी। ऐसे में चोर आराम से मंदिर में घुसा और राधा कृष्ण की मूर्ति में से कृष्ण की मूर्ति को ही कपड़े में छिपा लिया। दूसरे दिन सुबह मंदिर की पूजा के लिए मंदिर के कपाट जब खोले गए तो मंदिर के पुजारी जीवल शर्मा को कृष्ण की मूर्ति दिखाई नहीं दी। तब उन्होंने सीसीटीवी कैमरे को खंगालना शुरू किया तो सारा माजरा समझ में आ गया। जीवन शर्मा की पत्नी उमा शर्मा ने तुरंत थाने में फोन किया। तुरंत पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के मदद से चोर को पकड़ने शुक्लेश्वर मंदिर पहुंची। शुक्लेश्वर मंदिर प्रांगण में ही रहने वाले अजीत शर्मा नामक युवक को आरोपी बनाकर पकड़ लिया एवं थाने में पूछताछ के दौरान मूर्ति भी बरामद कर ली गई। इस घटना को लेकर थाने में प्राथमिकी भी दर्ज करवा दी गई। मूर्ति बुधवार तक पुलिस की कस्टडी में ही रखी गई एवं बुधवार को आरोपी एवं मूर्ति को कोर्ट में पेश करने के पश्चात आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुजारी ने बताया कि उक्त मूर्ति एक किस भक्तों की थी। जो वृंदावन जाने के समय मूर्ति को सप्ताह भर के लिए सेवा पूजा के लिए मंदिर में सौंप कर गया था। आरोपी युवक मंदिर में रखे हुए अन्य किसी सामान अथवा बर्तन को हाथ नहीं लगाया। यहां तक की कृष्ण की मूर्ति के साथ राधा की मूर्ति को भी हाथ नहीं लगाया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```