गोपाष्टमी के अवसर पर गुवाहाटी गौशाला में गो पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गोपाष्टमी के अवसर पर गुवाहाटी गौशाला में गो पूजा के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमडी

 


गुवाहाटी। गोपाष्टमी के अवसर पर गुवाहाटी गौशाला में आज मेले के तीसरे दिन गौ पूजन का कार्य संपन्न किया गया। इस अवसर पर सवेरे गुवाहाटी गौशाला के अध्यक्ष जयप्रकाश गोयनका उपाध्यक्ष दीनदयाल सिवोटीया, सचिव प्रदीप भुवालका ने विधि पूर्वक पूजन कर गाय को गुड़ घास और रोटी खिलाई। गौशाला समिति की तरफ से गौशाला में कार्यरत सभी कर्मचारियों को गोपाष्टमी का उपहार भी वितरण किया गया। आज सवेरे से ही श्रद्धालुओं का हुजूम गाय माता को घास खिलाने एवं पूजन के लिए गौशाला की तरफ उमड़ पड़ा। कई विशिष्ट व्यक्ति भी इस कार्य में गौशाला में उपस्थित हुए। दूसरे दिन की भीड़ को देखते हुए आज मेला समिति की तरफ से सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सांंयकालीन सत्र में समाज के विशिष्ठ व्यक्तियों को उनके अनुदान के लिए गौशाला समिति की तरफ से प्रशस्ति पत्र व गमछा से सम्मानित किया गया। समाज के विशिष्ट व्यक्ति के रूप में बाबूलाल गुप्ता, शिव भगवान शर्मा और कमल चंद जैन को सम्मानित किया गया ।बाजार से डिब्बों की सर्वाधिक आय के लिए राजकुमार चौधरी, धर्मादा आय के लिए सोमेंद्र शर्मा,वित्ती लाग के लिए विश्वनाथ चौधरी के अलावा गौशाला के सबसे पुराने कर्मचारी रामबाबू यादव को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर गौशाला के लिए आर्थिक अनुदान का संग्रह भी किया गया।गोपाष्टमी के अवसर पर गुवाहाटी गौशाला के वार्षिक स्मारिका का विमोचन गौशाला के ट्रस्टी चेयरमैन कैलाश लोहिया, ट्रस्ट इंचार्ज अशोक धानुका ,गौशाला के अध्यक्ष जयप्रकाश गोयंका, सचिव प्रदीप भुवालका ने किया। इस अवसर पर मंच पर उनके साथ ट्रस्टी कोषाध्यक्ष प्रदीप भडेच, उपाध्यक्ष दीनदयाल सिवोटीया, ललित धानुका के अलावा सागरमल बुडाकिया, सुभाष अग्रवाल, रामपाल सिकरीया, लोकनाथ मोर, रमेश गोयंका, रामअवतार भरतीया, विनोद जसरासरीया, अजय पोद्दार, मक्खन अग्रवाल, प्रेम कयाल, राजेश हंसारियां, महेश झुरिया, गौतम शर्मा के अलावा कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। इस अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद ने मेले के सफल संचालन के लिए गौशाला के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों का फुलाम गमछा पहना कर सम्मानित किया। मेले में फटाशील स्थित बेसहारा और अनाथ बच्चों के आनंद आश्रम के बच्चों को भी मेले में,गौहाटी गौशाला व तेरापंथ युवक परिषद द्वारा सम्मानित किया गया।इस कार्य मे संजय सुरेका ओर सुनील बाजोरिया ने सराहनीय कार्य किया।आज तीसरे व अंतिम दिन मेले में जनसैलाब उमड़ पड़ा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```