जीटो गुवाहाटी शाखा की तीसरी साधारण सभा आयोजित - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

जीटो गुवाहाटी शाखा की तीसरी साधारण सभा आयोजित

 


गुवाहाटी। जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन (जीटो) की नॉर्थ ईस्ट गुवाहाटी शाखा की वर्तमान सत्र की तीसरी सभा शाखा के चेयरमैन सुनील कठोतिया की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा की शुरुआत णमोकार महामंत्र से हुई। इस अवसर पर मंच पर गुवाहाटी शाखा उपाध्यक्ष शांतिलाल खटेड, शाखा महामंत्री मनोज सेठिया, शाखा कोषाध्यक्ष रवि गुलगुलिया, क्षेत्रीय सचिव मनोज बोकाडिया, शाखा सलाहकार सुशील डागा उपस्थित थे।सभा में उपस्थित सभी सदस्यों ने अपना परिचय देने के पश्चात चेयरमैन कठोतिया ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि गत 2 महीने से जीटो की गुवाहाटी शाखा अपने सक्रिय व अनुभवी सदस्यों के कारण काफी आगे बढ़ रही है।जीटो समस्त जैन समाज को एक धागे में पिरोने का एक ही मंच है। मैं 2014 से इस संगठन से जुड़ा हुआ हूं।मेरा कहना है कि ज्यादा से ज्यादा जैन परिवार जीटो से जुड़कर इस कार्य का प्रचार करें। रवि गुलगुलिया ने अपने संबोधन में कहा कि जीटो ऐसा ग्लोबल ऑर्गेनाइजेशन है जो समाज सेवा, शिक्षा सेवा, सामुदायिक उन्नतिकरण, आध्यात्मिक प्रेरणा आदि विषयों पर काम करता है। गुलगुलिया ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के जरिए जीटो के प्रकल्पो के बारे में समझाया। क्षेत्रीय सचिव मनोज बोकाडिया ने कहा की जीटो सेवा, आर्थिक सजगता,ज्ञान पर आधारित अपने मिशन के लिए जाना जाता है और हमारे समाज के विकास और आदर्शों को दर्शाता है। जीटो नॉर्थ ईस्ट गुवाहाटी का गठन पूर्वोत्तर में हमारे जैन समाज को एक नई दिशा प्रदान करेगा। हम एक समुदाय की ताकत का लाभ उठाकर खुद एवं समाज के लिए सामूहिक रूप से काम करने के बारे में सोचें। शाखा उपाध्यक्ष शांतिलाल खटेड ने आगे आने वाले 3 महीनों के कार्यक्रम के बारे में बताते हुए कहा कि दिसंबर महीने में एक बिजनेस मीट आयोजित करेंगे। जिसमें पूर्वोत्तर के जैन व्यवसायी और उद्योगपति भाग लेंगे एवं युवा और महिला प्रकोष्ठ का गठन भी किया जाएगा। जनवरी में पारिवारिक मिलन समारोह आयोजित करेंगे। जिसमें जीटो सदस्य के परिवार के साथ नववर्ष का स्वागत भी किया जाएगा। मार्च में दो दिवसीय राष्ट्रीय प्रदर्शनी का आयोजन होगा। जिसमें जैन उद्योगपति अपने अपने उत्पादों की प्रदर्शनी लगायेंगे। इस कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाएगा। सलाहकार सुशील डागा ने अपने संबोधन में कई महत्वपूर्ण सलाह देते हुए कहा कि भारत में जीटो 9 क्षेत्र में अपनी 68 शाखाएं चला रहा है।विश्व के 26 देशों में भी इसकी शाखाएं हैं। कुल मिलाकर 14549 सदस्य जीटो में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। वरिष्ठ सीए केसी जैन ने सुझाव दिया कि हर जैन परिवार एक चैरिटेबल ट्रस्ट का गठन कर अपने अर्थ का सदुपयोग करते हुए जीटो में अपना अनुदान दे तो जीटो की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। ट्रस्ट गठन कार्य में वे निशुल्क सेवा प्रदान करने के लिए तैयार है। कार्यक्रम का संचालन जीटो के शाखा महामंत्री मनोज सेठिया ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```