पधारो म्हारे देश: राजस्थान के लिए IRCTC ने लॉन्च किया 8 रात-9 दिन का जबर्दस्त एयर टूर पैकेज, ये रही डिटेल्स - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पधारो म्हारे देश: राजस्थान के लिए IRCTC ने लॉन्च किया 8 रात-9 दिन का जबर्दस्त एयर टूर पैकेज, ये रही डिटेल्स

 


गुवाहाटी। अगर आप राजस्थान की ऐतिहासिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और अद्भुत कला-संस्कृति को करीब से देखने-समझने का मन बनाकर बैठे हैं, तो यह खबर आपके लिए बढ़िया है। इंडियन रेलवेज कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन(IRCTC) ने एक जबर्दस्त एयर टूक पैकेज(IRCTC special air tour package) लॉन्च किया है। 8 रात और 9 दिनों के इस टूर पैकेज में आपको बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर आदि घूमने का मौका मिलेगा। 


रॉयल राजस्थान का लुत्फ उठाने का शानदार अवसर

राजस्थान का हर कौना, हर शहर अपने आप में एक रंग समेटे हुए है। रॉयल राजस्थान में आपको ऐतिहासिक महल, राजघरानों की शान-ओ-शौकत, खूबसूरत झीलें और रोमांच पैदा करता रेगिस्तान देखने को मिलता है। बदलते वक्त के साथ राजस्थान अपने पुराने वैभव, लोककला-संस्कृति और समाज को जीवंत बनाए हुए है। इस टूर पैकेज के तहत आपको ये सब करीब से देखने और अनुभव करने को मिलेगा।


ऐसा है ये टूर पैकेज

इस टूर पैकेज में आपको एयर टिकट, सभी टूरिज्म लोकेशन तक एसी कोच से लाने-ले जाने, दर्शनीय स्थलों की यात्रा, फूड (नाश्ता और रात का खाना), डीलक्स होटलों में स्टे और शहर की विजिट के दौरान लोकल गाइड शामिल रहेंगे। IRCTC ने 'रॉयल ​​राजस्थान' एयर टूर पैकेज की डिटेल्स लोगों तक पहुंचाने के लिए twitter पर एक पोस्ट की है। इसमें लिखा गया है-राजस्थान में श्रेष्ठ किले, महल, स्वादिष्ट व्यंजन, झीलें और रोमांच सभी आपका इंतजार कर रहे हैं। 9D/8N के आईआरसीटीसी एयर टूर पैकेज के साथ बुक करें ₹40700/-PP*(प्रति व्यक्ति) से शुरू। इसके साथ ही पूरी जानकारी के लिए अपनी वेबसाइट की एक लिंक शेयर की है।


यहां से ले सकते हैं पूरी डिटेल्स

'रॉयल ​​राजस्थान' के इस एयर टूर पैकेज में आप बीकानेर, जयपुर, जैसलमेर, जोधपुर, उदयपुर जैसी जगहों को घूम सकेंगे। यहां आप हवा महल, जंतर मंतर, सिटी पैलेस, आमेर किला, जयगढ़ किला, बिड़ला मंदिर, जलमहल, ऊंट प्रजनन फार्म और देशनोक (करणी माता) मंदिर, जूनागढ़ किला आदि के साथ और भी बहुत कुछ देख पाएंगे। जो लोग रॉयल राजस्थान एयर टूर पैकेज के तहत यात्रा करना चाहते हैं, वे आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट से अपनी जगह बुक करा सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```