सम्मलेन, कामरूप का 'एक खोज प्रतिभा की' का ऑडिशन राउंड 6 नवंबर को - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सम्मलेन, कामरूप का 'एक खोज प्रतिभा की' का ऑडिशन राउंड 6 नवंबर को

 


गुवाहाटी। मारवाडी सम्मेलन, कामरूप शाखा के स्थायी प्रकल्प एक खोज, प्रतिभा की... का आयोजन मारवाड़ी समाज में नृत्य एवं गायन के क्षेत्र में छुपी हुई प्रतिभा को उभारने के उद्देश्य से एक उचित मंच प्रदान करने का प्रयास है। इस कार्यक्रम के तहत कुल चार प्रतियोगिताएं, गायन (जूनियर 8 वर्ष से 16 वर्ष तक ), गायन (सीनियर 16+ से 40 वर्ष तक), नृत्य (जूनियर 8 वर्ष से 16 वर्ष तक ), नृत्य (सीनियर 16+ से 30 वर्ष तक) करायी जा रही है।कामरूप शाखा, गुवाहाटी शाखा और गुवाहाटी महिला शाखा से प्रतियोगियों का पंजीकरण संयुक्तरूप से कामरूप शाखा द्वारा किया जा रहा है। इनका भी ऑडिशन राउंड स्थानीय छत्रीबाडी स्थित लोहिया लायंस ऑडिटोरियम मे 6 नवंबर को सम्पन्न हो रहा है।कामरूप शाखा ने प्रतियोगिताओं में पंजीकरणके लिए प्रतियोगियों की सुविधा के लिए गूगल फॉर्म और डिजिटल पेमेंट के लिए क्यूआर कोड भी जारी किया है। मीडिया व सोशल मीडिया में प्रचार प्रसार के सभी उपाय किये जा रहे हैं।निर्णायक की नियुक्ति कर दी गयी हैं। इसके सीजन 2 की तैयारियां धूमधाम से चल रही है। क्वार्टर फाइनल राउंड 13 नवंबर को, सेमीफइनल राउंड 27 नवंबर को स्थानीय छत्रीबाडी स्थित लोहिया लायंस ऑडिटोरियम में तथा ग्रैंड फिनाले 25 दिसंबर को आई टी ए सेंटर मछखोवा के मुख्य ऑडिटोरियम में संम्पन्न होगा।  


चूंकि इस बार इस कार्यक्रम को प्रान्तीय स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है।अतः मारवाड़ी सम्मेलन की जोरहाट शाखा बरपेटा रोड एवं बरपेटा रोड महिला शाखा , तिनसुकिया शाखा एवं तिनसुकिया महिला शाखा तथा नगांव शाखा ने भी आडिसन आयोजित करने की तैयारियां आरंभ कर दी हैं। डिब्रुगढ़ शाखा के भी प्रतियोगिता में शामिल होने की सूचना है।


कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए संयोजक पवन पसारी के साथ संस्थापक अध्यक्ष सम्पत मिश्रा,संस्थापक सचिव मनोज काला,पूर्व अध्यक्ष पवन जाजोदिया, निवर्त्तमान अध्यक्ष निरंजन सिकरिया, अध्यक्ष विनोद कुमार लोहिया, उपाध्यक्ष अजित शर्मा, बाबूलाल नवलखा, सुजीत बखरेडिया, कोषाध्यक्ष पियूष बिरमिवाल, सह सचिव राजेश अग्रवाल , दीपक जैन, गुवाहाटी शाखा के सचिव शंकर बिडला, गुवाहाटी महिला शाखा की सचिव सरोज जालान, मंडलीय उपाध्यक्ष कंचन केजरीवाल, कामरूप शाखा के कार्यकारिणी सदस्य ,साधारण सदस्य संजय खेतान, रतन अग्रवाल, विकाश अग्रवाल, संजय घिरिया, संतोष जैन, सरिता लोहिया, नीलम जाजोदिया, सुनीता गुप्ता, ललिता घिरिया , सरला जैन सहित सभी अपनी अपनी जिम्मेदारियों के निभाने में जी जान से जुटे हुए हैं। कार्यक्रम के प्लेटिनम प्रायोजक मणिकचनंद ज्वेलर्स तथा गोल्डन प्रायोजक वेलकम और मैक्स सीमेंट हैं। मारवाड़ी सम्मलेन, कामरूप शाखा के सचिव दिनेश गुप्ता ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर उक्त जानकारी दी है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```