लखीमपुर पेट्रोल पंप में हंगामा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लखीमपुर पेट्रोल पंप में हंगामा

 


ओमप्रकाश तिवारी व राजेश राठी

पेट्रोल में पानी होने का आरोप


लखीमपुर। लखीमपुर शहर के मध्य स्थित आरआर एंड कंपनी नामक पेट्रोल पंप में कल ग्राहकों का जमावड़ा नजर आया ।ग्राहकों की शिकायत थी इस पेट्रोल पंप से तेल भरवाने के बाद उनकी मोटरसाइकिल में असुविधा उत्पन्न हो रही है। एक ग्राहक की शिकायत के पश्चात सभी लोग अपने अपने मोटरसाईकल , स्कूटी मे आने वाले असुविधा का बयान करने लगे। इस तरह के हंगामे को देख पेट्रोल पंप पर पुलिस एवं जिला प्रशासन के अधिकारी आ पहुंचे। सरकारी विभाग द्वारा पेट्रोल पंप तेल की विभागीय जांच हेतु भेजने के लिए सैंपल लिया गया। दूसरी तरफ पेट्रोल पंप से प्राप्त जानकारी के अनुसार उनके पंप में पहली बार भारतीय तेल निगम द्वारा 10% इथेनॉल ब्लेंडिंग पेट्रोल भेजा गया था। जो पहले आने वाले पेट्रोल से अलग है। जिसे देखकर कुछ ग्राहकों को यकीन ही नहीं हो रहा था कि पेट्रोल है या नहीं। पेट्रोल पंप के लोगों ने बताया कि भारत सरकार के निर्देशानुसार पेट्रोल में 10% एथेनॉल मिलाया गया है जो वातावरण में प्रदूषण को कम करता है। परंतु इस इथेनॉल का यह गुण है कि वह रासायनिक गुण के कारण एथेनॉल पानी या नमी के साथ मिलते ही पानी बन जाता है। यह एक प्राकृतिक प्रक्रिया है। पानी की बहुत कम मात्रा भी पेट्रोल में मौजूद एथेनॉल को अलग करने के लिए काफी है। अगर किसी वाहन के तेल के टंकी में पहले से थोड़ी पानी की मात्रा मौजूद हो उस वाहन में यह पेट्रोल डालने से उस वाहन के पेट्रोल के टंकी में यह रसायनिक प्रतिक्रिया होती है जिसके कारण गाड़ी को चलने में असुविधा होती है । गाड़ियों के चलने में होने वाली असुविधा नए पेट्रोल में उपस्थित इथेनॉल और गाड़ी के तेल की टंकी में उपस्थित जल के बीच के रासायनिक प्रक्रिया का परिणाम है । समाचार लिखे जाने तक आम लोगों की शिकायत को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने उक्त पेट्रोल पंप पर पेट्रोल की बिक्री पर रोक लगा रखी है। विभाग विभागीय स्तर पर लिए गए पेट्रोल के सैंपल के जांच की रिपोर्ट आने पर संबंधित विभाग क्या कार्य करता है यह देखना है । पेट्रोल पंप मालिकाना पक्ष ने स्पष्ट किया है कि वे उसी पेट्रोल को बेच रहे हैं जिसे कंपनी ने दिया है उसमें किसी भी तरह के बाहरी पानी की मिलावट से पेट्रोल पंप वालों ने इनकार किया है ।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```