माहेश्वरी सभा का दो दिवसीय पूर्वांचल अधिवेशन पुरवाई 12 नवंबर से - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

माहेश्वरी सभा का दो दिवसीय पूर्वांचल अधिवेशन पुरवाई 12 नवंबर से

 


गुवाहाटी। पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा के आतिथ्य में पूर्वाचल अधिवेशन-2022 "पुरवाई" का आयोजन महाबाहु ब्रहपुत्र के किनारे माँ कामख्या की धरा गोहाटी में जहां पर आचार्य महाश्रवन ने चातुर्मास किया था, उसी पॉवन भूमि धारापुर में आगामी 12 व 13 नवम्बर को हो रहा है। पूर्वाचल उपाध्यक्ष कैलाश काबरा ने बताया कि लगभग 3 दशक के बाद ये आयोजन गुवाहाटी में पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा के आतिथ्य में हो रहा है। इसके लिये अध्यक्ष भगवान दास दम्माणी और मंत्री रमेश चाण्डक के निर्दर्शन में बहुत भव्य आयोजन होगा। पूर्वोतर अध्यक्ष भगवान दास दम्माणी ने बताया कि इस कार्य के लिये विभन्न स्तर की तैयारी चल रही है। इसमे पूरे पूर्वाचल से माहेश्वरी बन्धु भाग लेंगे। पूर्वाचल के अंतर्गत नेपाल ,बंगाल , कोलकता , उत्कल और बिहार-झारखंड प्रदेश आते है। सभी प्रदेश से माहेश्वरी समाज के प्रतिनिधि इसमे आ रहे है।साथ मे इस आयोजन के स्वागत अध्यक्ष पूर्वोत्तर के प्रमुख उधोगपति जोरहाट के ओम प्रकाश गट्टानी है। इस अधिवेशन के उद्धघाटनकर्ता भीलवाडा के रामपाल सोनी है,। मंत्री रमेश चाण्डक ने बताया कि इसके लिये सन्दीप राठी को सयोजक ऒर साथी सयोजक के रूप में महावीर चाण्डक , मनोज चाण्डक, देबश मुंदड़ा को दायित्व दिया गया। अधिवेशन में महेश्वरी महासभा के सभापति श्याम सुंदर सोनी, महामंत्री सन्दीप काबरा, संगठन मंत्री अजय काबरा , आंचलिक उपाध्यक्ष त्रिभुवन काबरा, पूर्वाचल सयुंक्त मंत्री श्याम राठी सहित बड़ी संख्या समाज के अग्रिम पंक्ति के समाज बन्धु आ रहे है। सयोजक सन्दीप राठी के अनुसार सहसयोजक महावीर चाण्डक, मनोज चाण्डक, और देबेश मुंदरा के के नेतृव में विभिन्न उप समितिया बनाई है जो इस कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए दिन रात लगी हुई है और महमानों के अगुवाई से लेकर कामख्या दर्शन सभी की शानदार व्यवस्था की गई है, कार्यक्रम समाजिक चिंतन के अलावा सांस्क्रतिक कार्यक्रम , और मोटीवेशन स्पीकर के रूप में महाराष्ट्र से रमेश पिरतानी आ रहे है। इस कार्यकम में पूवोत्तर प्रादेशिक युवा संगठन, पूर्वोत्तर महिला समिति और सभी समाज बन्धुओ का सहयोग मिल रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```