सम्मेलन कामरुप शाखा का 'एक खोज प्रतिभा की' का ऑडिशन का उद्घाटन संपन्न - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

सम्मेलन कामरुप शाखा का 'एक खोज प्रतिभा की' का ऑडिशन का उद्घाटन संपन्न


क्वार्टर फाइनल 13 नवंबर को, सेमी फाइनल 27 नवंबर को फाइनल 25 दिसंबर को आईटीए सेंटर माछखुवा में


गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा द्वारा आयोजित एक खोज प्रतिभा की सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन गत 6 नवंबर रविवार को लोहिया लायंस गुवाहाटी ऑडिटोरियम में हुआ। जिसका उद्देश्य गायन और नृत्य के क्षेत्र में समाज की छुपी हुई प्रतिभा को उजागर करके उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि के रूप में सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल, प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) अरुण अग्रवाल, प्रांतीय महामंत्री अशोक अग्रवाल, प्रांतीय संगठन मंत्री कृष्ण कुमार जालान ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर उनके साथ कामरुप शाखा के अध्यक्ष विनोद लोहिया, सचिव दिनेश गुप्ता, संस्थापक अध्यक्ष संपत मिश्र ,निवर्तमान अध्यक्ष निरंजन सिकरीया पुर्व अध्यक्ष पवन जाजोदिया, कार्यक्रम संयोजक पवन पसारी, सम्मेलन गुवाहाटी शाखा सदस्य विवेक सांगानेरिया, सम्मेलन महिला शाखा की सचिव सरोज जालान, पूर्व प्रांतीय महामंत्री राजकुमार तिवाडी, कार्यक्रम के संयोजक सुशील गोयल उपस्थित थे। शाखा अध्यक्ष विनोद लोहिया ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि शाखा का यह कार्यक्रम शाखा स्तर पर 2019 में शुरू किया गया था। जिसे इस वर्ष प्रांतीय स्तर का स्वरूप मिला है।आज गुवाहाटी के अलावा बरपेटा रोड शाखा, तिनसुकिया शाखा ,जोरहाट शाखा, नवगांव शाखा और लखीमपुर शाखा में भी ऑडिशन राउंड हो रहा है। आगामी 13 नवंबर को प्रांत की सभी शाखाओं से चयनित प्रतियोगियों के बीच में गुवाहाटी लोहिया लायंस गुवाहाटी ऑडिटोरियम में क्वार्टर फाइनल आयोजित किया जाएगा। मुख्य अतिथि ओमप्रकाश खंडेलवाल ने अपने संबोधन में कामरूप शाखा के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि शाखा स्तर पर इस तरह का यह पहला कार्यक्रम देखने को मिल रहा है। इस कार्यक्रम से समाज में छुपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के लिए एक अवसर प्रदान होगा।नृत्य प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में राजपाल ,नेकीब रहमान और मनोज दास उपस्थित थे। गायन प्रतियोगिता मे संगीता दत्त, पारसमणि भराली और रुपांतिका पापोरी शर्मा निर्णायक के रूप में उपस्थित थी। नृत्य जूनियर में 37 प्रतिभागी, सीनियर में 11 प्रतिभागी तथा गायन जूनियर में 4 प्रतिभागी और सीनियर में 18 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिनमे विजेता प्रतियोगियों को 13 नवंबर को आयोजित होने वाले क्वार्टर फाइनल में भेजा जाएगा। कार्यक्रम के दौरान सम्मेलन महिला शाखा की अध्यक्ष कंचन केजरीवाल, सम्मेलन प्रांतीय सलाहकार कैलाश काबरा, पूर्व प्रांतीय महामंत्री प्रमोद तिवाडी उपस्थित थे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मनोज काला, रतन अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, अजीत शर्मा, सुजीत बखरेडिया, संतोष जैन, संजय खेतान, संजय गिरिया, बाबूलाल नौलखा, दीपक जैन, पीयूष बिरमीवाल, विनोद शर्मा, मदन चौधरी, सरिता लोहिया, सुनीता गुप्ता, स्वीटी अग्रवाल ने सक्रिय सहयोग दिया उद्घाटन कार्यक्रम का संचालन मनोज चांडक नायाब ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```