माहेश्वरी समाज का दो दिवसीय पूर्वांचल अधिवेशन पुरूवाई का समापन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

माहेश्वरी समाज का दो दिवसीय पूर्वांचल अधिवेशन पुरूवाई का समापन

 




समाज के अधिवेशन पर हुवे चिंतन का अमल जरूरी: श्याम सुंदर सोनी


गुवाहाटी। पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा द्वारा आयोजित पूर्वाचल अधिवेशन पुरुवाई का आयोजन पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा के आतिथ्य मे धारापुर स्थिति तुलसी ग्रांड में हुवा।कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान महेश के चित्र के आगे दीपप्रज्वलन से किया गया।। कार्यक्रम सयोंजक सन्दीप राठी ने स्वागत भाषण से सभी स्वागत किया। मंच का संचालन सभा मंत्री रमेश चाण्डक कर रहे थे, उन्होंने सभी पदाधिकारियों का परिचय करवाया। स्वागत अध्यक्ष ओम प्रकाश गट्टाणी ने अपने स्वागत भाषण में असम में माहेश्वरी समाज के बारे बताया साथ असम माहेश्वरी समाज की एक स्कूल होनी चाहिये इस विषय पर चिंतन करने की बात कही। मध्याचल उपाध्यक्ष  त्रिभुवन काबरा ने अपना उध्बोधन दिया,सन्गठन मंत्री अजय काबरा ने  समाज के सन्गठन मजबूत करने सभी कार्यमडल सदस्यों को जागरूक होकर कार्यकरने की बात कही। माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ व्यक्ति पूर्व अध्यक्ष रामपाल सोनी (भीलवाड़ा) ने समाज की दिशा और दशा पर चितन करने की बात कही। महामंत्री सन्दीप काबरा ने बहुत ही ओजस्वी और प्ररेणादायक सम्बोधन दिया उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि हम अशिवेशन में सामाजिक चितन जरूरी है। हमारे युवा वर्ग को समाज से जोड़ना जरूरी है हम बोलते है युवा समाज मे नही आ रहे है लेकिन कभी उसका चितन नही कर रहे है। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम सुंदर सोनी ने अपने उद्धबोधन में सभी बातों सुनकर अपने सारगर्भित व्यक्तव्य में कहा कि हम अशिवेशन में जाते है लेकिन हम वहां के माहौल स्थल और खान पान की बताए करते है , फिर बाहर आके एक दूसरे  से  बोलते  "अधिवेशन के काई मिलियो"  हम को इस धारणा को बदलना है और उसकी शुरुवात आज से ही करनी है। कोई  कुरीति या बदलाव एकाऐक नही आता है उसके लिये समय लगता है , हमे भी ये सीख लेकर इस अधिवेशन की  बाते हो कैसे अमल में लाना है कि वो उस पर चितन करना है और उसके धरातल पर क्रियान्वयन के लिये किस तरह से हम कार्य करे वो हमारे सांगठनिक और सामाजिक ढांचे में परिवर्तन करे । समाज की घटती जनसंख्या से चितन करना जरूरी है।अधिवेशन मे पूर्वाचल समाज की प्रतिभा को भी सम्मनित किया। उनमे  सिलीगुड़ी से नयन मिमानी  पर्वतारोहण,  गुलाबबाग से सुमित लोहिया समाजसेवा, जोरहाट से दिलीप गट्टाणी के सपुत्री प्रियांशी गट्टाणी को निशानेबाजी में भारत का प्रतिनिधित्व करने पर, रांची स्वेता माहेश्वरी  लेखनी के लिये, विराटनगर से समाजसेवी देवकिशन मुंदड़ा, सिल्लीगुड़ी से संजना राठी साइबर सुरक्षा, रांची से समाज राजकुमार मारू, उत्तर लखीमपुर से राजेश मालपानी को समाज सेवा,  गोहाटी  भारतीय प्रशानिक सेवा मे चयनित समीक्षा बिहानी को ,नेपाल से सुधा गट्टानी को समाजसेवा, गोहाटी से सत्यम साबू को समान दिया गया।


इस अधिवेशन पूरे भारत वर्ष वरिष्ठ पदाधिकारी आये हुवे, नारायण राठी सयुंक्त मंत्री महामंत्री कार्यालय, गिरिजा सारडा पूर्वाचल महिला समिति, शोभा सादानी पूर्व अध्यक्षा, नन्दकिशोर लखोटिया पूर्व सयुंक्त मंत्री  कोलकता, ओमप्रकाश राठी सिलचर, पूर्वोत्तर सभा के सयुंक्त मंत्री  बासु दम्माणी,  कोषाध्यक्ष सीताराम बिहानी,  महासभा कार्य समिति सदस्य ओमप्रकाश राठी, सुशील कलानी, पूर्वाचल सयुंक्त मंत्री श्याम सुंदर राठी सहित  पूरे उड़ीसा, बंगाल, कोलकता, उत्कल, बिहार झारखण्ड, सहित नेपाल चेप्टर समाज के वरिष्ठ जन के साथ महिला शक्ति भी उपस्थित थे। पूरे कार्यक्रम साथी सयोजक मनोज चांडक, महावीर चाण्डक, देबश मुंदड़ा सहित युवा संंगठन , और नारी शक्ति  सभी  विभिन्न व्यबस्था में लगे हुवे थे। अंत मे  खुला सत्र रखा हुआ था, जिसमे सभी खुले मन से अपनी बात रखी और उन पर चितन किया गया और निदान के बारे चर्चा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```