गुवाहाटी। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा का पूर्वांचल अधिवेशन गुवाहाटी के धारापुर में तुलसी ग्रांड में 12 एवं 13 नवंबर दो दिवसीय कार्यक्रम के साथ प्रारंभ हुआ। पुरवाई नाम से आयोजित अधिवेशन पूर्वोत्तर माहेश्वरी सभा के आतिथ्य में शुभारंभ हुआ। जिसमें पूर्वोत्तर के अलावा बिहार झारखंड, कोलकाता, पश्चिम बंगाल, नेपाल, उड़ीसा राज्यों के प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम का उद्घाटन अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्यामसुंदर सोनी ने भगवान महेश के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर उनके साथ माहेश्वरी सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्वोत्तर कैलाश काबरा, महेश्वरी सभा पूर्वोत्तर के अध्यक्ष भगवानदास दमानी, सचिव रमेश चांडक, अधिवेशन के संयोजक संदीप राठी के अलावा कई पदाधिकारी उपस्थित थे। महेश बंदना के पश्चात प्रसिद्ध वक्ता रमेश परतानी ने माहेश्वरी कल आज और कल के संदर्भ में अभिभावक विषय पर अपना सारगर्भित व्याख्यान दिया। इसके अलावा अनुराधा जाजू ने बढे हुए विवाह विच्छेद के कारण एवं निवारण पर व्याख्यान दिया।
!->
अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी महासभा का दो दिवसीय पूर्वांचल अधिवेशन प्रारंभ
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें