गुवाहाटी: टोकोबाड़ी नामघर गली में आग से काफी नुकसान - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी: टोकोबाड़ी नामघर गली में आग से काफी नुकसान

 


गुवाहाटी। फैंसी बाजार के चार नंबर रेल गेट और एटी रोड के बीच टोकोबाडी नाम घर गली में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। शाम 6:30 बजे के करीब एक तंग गली में सबसे पीछे अवस्थित एक तीन मंजिला बिल्डिंग के एक कमरे में आग लगी। इसी कमरे के ऊपर छत पर टीन के छोटे-छोटे कच्चे क्वार्टर भी बने हुए थे। कमरे में भयंकर सिलेंडर का विस्फोट भी हुआ। घटनास्थल पर तुरंत दमकल की तीन गाड़ियां पहुंच कर आग बुझाने में लग गई। करीबन एक घंटे की मशक्कत के पश्चात आग पर काबू पाया जा सका। आग में तीन मंजिला मकान के कई कमरों में काफी क्षति हुई है। खिडकियो के शीशे टूट कर जहां-जहां बिखर गये। छत पर तीन के कमरे भी पानी की बौछार से तहस नहस हो गये।गली में सबसे पीछे होने की वजह से दमकल कर्मियों को आग बुझाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा ।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भी आठगांव टोकोबाडी गली में भी इसी तरह की आग लगी थी एवं तंग गलियों की वजह से दमकल कर्मियों को काफी परेशानी महसूस हुई थी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```