श्री बालाजी भक्त मंडल का दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

श्री बालाजी भक्त मंडल का दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ

 


गुवाहाटी। श्री बालाजी भक्त मंडल का 15 वां दो दिवसीय वार्षिक महोत्सव का शुभारंभ गुवाहाटी गौशाला के बृंदावन गार्डन में बालाजी की ज्योत प्रज्वलित करके किया गया। इस अवसर पर बालाजी भक्त मंडल के सदस्यों ने संगीतमय हनुमान चालीसा का पाठ किया। दोपहर को स्थानीय कलाकारों द्वारा एवं चार तल्ला बालाजी के भक्तों द्वारा रात्रि 10 बजे तक जागरण किया गया। कार्यक्रम को आयोजित करने के लिए वृंदावन गार्डन में भव्य पंडाल का निर्माण कर उसमें मुख्य रूप से राम दरबार एवं हनुमान एवं शिव का दरबार बनाकर आकर्षक रूप से सजाया गया। सभी सवामणि प्रसाद दाताओं ने जोत लेकर बालाजी के दरबार का दर्शन किया। इन सभी भक्तों को आशीर्वाद स्वरूप लाल दुपट्टा, मोती की कंठमाला एवं सालासर बालाजी की आकर्षक तस्वीर प्रदान कर सवामणी का प्रसाद प्रदान किया गया। आज प्रथम दिन जोत लेकर बालाजी के दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी हुई थी। भक्तों को भजनों का आनंद लेने के लिए पंडाल में एलईडी की व्यवस्था भी की गई। चाय और पानी की सेवा दो दिन तक निरंतर चल रही थी। दोपहर प्रथम दिन के भंडारे में सर्वप्रथम कुंवारी कन्या व ब्राह्मण भोजन के पश्चात असंख्य भक्तों ने अमृत भोग भंडारे का महाप्रसाद ग्रहण किया। रात्रि 10 बजे तक श्रद्धालु भजनों की लय पर झूमते रहे। बालाजी भक्त मंडल के सभी सदस्यों ने व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाने में अपना सहयोग दिया। दूसरे दिन रविवार को 4 बजे से अहमदाबाद की प्रसिद्ध गायिका आशा वैष्णव के भजन आकर्षण का केंद्र रहेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें