आईसीएआई का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

आईसीएआई का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन शुरू

 


सीएम ने असम में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए आईसीएआई को गुवाहाटी में भूमि आवंटन पर दी मंजूरी


गुवाहाटी। इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया आईसीएआई का दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन माछखुवा आईटीए सेंटर मे ईआईआरसी गुवाहाटी शाखा के आतिथ्य में संपन्न हुआ। जिसका शुभारंभ असम सरकार के आवास और शहरी मामलों व सिंचाई विभाग के मंत्री अशोक सिंघल ने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर आईसीएआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवाशीष मित्र, ईआईआरसी के अध्यक्ष रवि पटवा, ईआईआरसी गुवाहाटी शाखा के अध्यक्ष गौरव गाड़ोदिया,सीए जयप्रकाश गुप्ता, सीए राजेंद्र अग्रवाल उपस्थित थे। सम्मेलन के उद्घाटन के अवसर पर मंत्री सिंघल ने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने को सरकार करने के लिये सभी को भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मंत्री सिंघल ने कार्यक्रम में यह घोषणा की थी असम के मुख्यमंत्री ने असम में उत्कृष्टता केंद्र स्थापित करने के लिए आईसीएआई को गुवाहाटी में भूमि आवंटन पर मंजूरी दे दी है। जिस पर जनवरी 2023 से पहले भूमि आवंटन और शिलान्यास का काम पूरा कर लिया जाएगा। आईसीएआई सेंटर की स्थापना से शैक्षणिक बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देना और इस क्षेत्र के छात्रों के लिए एक उत्कृष्ट मंच उपलब्ध हो जाएगा। आईसीएआई के अध्यक्ष डॉ देवाशीष मित्र ने संबोधित करते हुए कहा कि सीए अब तीन पी यानी प्रॉफिट ,पिपुल और प्लेनेट पर केंद्रित है। आईसीएआई द्वारा छात्रों को गुणवत्तापूर्ण पाठ्यक्रम प्रदान करने के लिए अधिक से अधिक प्रयास किए जा रहे हैं। जिसमें ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को प्रोत्साहित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।उन्होंने कहा कि केंद्रीय परिषद आईसीएआई ने हर जिले में कार्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया है। ताकि दूरदराज के क्षेत्रों में भी छात्रों तक पहुंच बनाई जा सके। अध्यक्ष ने असम में उत्कृष्टता केंद्र की स्थापना के लिए भूमि के आवंटन को मंजूरी देने के लिए माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि आईसीएआई सुनिश्चित करेगा कि उत्कृष्टता केंद्र में विश्वस्तरीय बुनियादी ढांचा और सुविधा हो जो छात्रो के लिए बेहद फायदेमंद है। आईसीएआई के ईआईआरसी के अध्यक्ष रवि कुमार पटवा ने भी गुवाहाटी शाखा को राष्ट्रीय सम्मेलन की मेजबानी के लिए बधाई दी। उल्लेखनीय है कि संस्थान ने पहले से ही आठ पूर्वांचल राज्यों के उम्मीदवारों छात्रों के लिए सीए पाठ्यक्रमों के सभी स्तरों के लिए पंजीकरण पाठ्यक्रम शुल्क में 75% छूट की पेशकश की है। जो कि इस विषय से संबंधित छात्रों के लिए एक बहुत ही उत्साह जनक है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें