गुवाहाटी। अखिल भारतीय तेरापंथ महिला मंडल के निर्देशन में गुवाहाटी तेरापंथ महिला मंडल के तत्वावधान में कन्या सुरक्षा योजना के तहत दिघलीपुखरी के निकट आचार्य महाश्रमण कन्या सुरक्षा सर्किल का उद्घाटन मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती नीलम सेठिया तथा विशिष्ठ अतिथि भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा अध्यक्ष अंगूर लता डेका के कर कमलों से किया गया। यह सर्कल दिघलीपूखुरी के किनारे हैंडीक गर्ल्स कॉलेज, कामरूप डिस्टिक कोर्ट ओर गुवाहाटी नगर निगम इंफोर्समेंट कार्यालय के पास निर्माण किया गया है। उद्घाटन के अवसर पर विशिष्ठ अतिथि अंगूर लता डेका ने कहा कि कन्या सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए बहुत सारे संगठन काम कर रहे हैं। उनमें से तेरापंथ महिला मंडल ने आज कन्या सुरक्षा सर्कल का उद्घाटन कर एक सराहनीय कार्य किया है। मैं राजनीतिक संगठन से हूं फिर भी हमारा लक्ष्य एक है। अगर हम लोग मिलकर काम करें तो और ज्यादा लाभ लोगों को मिल सकेगा। हमें आत्मविश्वास के साथ परिकल्पना की भी जरूरत है। इस अवसर पर मुख्य अतिथी तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय अध्यक्ष नीलम सेठिया ने कहा कि आज की तारीख गुवाहाटी श्रावक समाज के लिए ऐतिहासिक तारीख है। जो हमेशा हमेशा के लिए अपनी स्मृति में दर्ज रहेगी।कन्या सुरक्षा सर्किल को देखकर मैं एक ही बात कह सकती हूं कि आपने स्वयं का नहीं बल्कि सभी का सम्मान करके तेरापंथ महिला मंडल का मान बढ़ाया है।आज तेरापंथ महिला को यह लक्ष्य लेना है कि इस सर्किल की चमक आने वाले दस सालों तक चमकती रहे। इस अवसर पर अभा्तेमम की राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रंजू लुनिया, कार्यसमिति सदस्य सुमन नाहटा, मनीषा बोथरा व असम मेघालय प्रभारी सुचित्रा छाजेड़ तेरापंथ महिला मंडल गुवाहाटी की अध्यक्ष मंजू भंसाली, मंत्री सुशीला मालू उपस्थित थी। सभी स्थानीय संघीय संस्थाओं के पदाधिकारी व सदस्यगण ने भी उपस्थित होकर इस उद्घाटन समारोह की शोभा बढ़ाई । इस सर्किल का निर्माण श् रणजीत - सुशीला देवी मालू ने अपनी मातुश्री स्वर्गीय बसंती देवी मालू की पुण्य स्मृति में करवाया। इस आशय की जानकारी प्रचार प्रसार मंत्री श्वेता सिंघी ने यहां जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में दी।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें