नए साल के पहले दिन कमर्शियल रसोई गैस की कीमत 25 रुपए बढ़ी, जानें एक सिलेंडर के लिए देना होगा कितना पैसा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नए साल के पहले दिन कमर्शियल रसोई गैस की कीमत 25 रुपए बढ़ी, जानें एक सिलेंडर के लिए देना होगा कितना पैसा

नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन ही महंगाई की मार बढ़ाने वाली खबर आ गई है। तेल मार्केटिंग कंपनियों ने साल 2023 के पहले दिन 19 किलोग्राम के कमर्शियल एलपीजी (लिक्विड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर की कीमत में वृद्धि की है। देश भर में 19 किलोग्राम के कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत में 25 रुपए की वृद्धि की गई है। 

19 किलो के गैस सिलेंडर के लिए दिल्ली में 1,768 रुपए, मुंबई में 1,721 रुपए, कोलकाता में 1,870 रुपए और चेन्नई में 1,971 रुपए खर्च करने होंगे। गैस की कीमत में वृद्धि होने से रेस्तरां और होटल में खाना महंगा हो जाएगा। घरेलू गैस सिलेंडर की दरों में बदलाव नहीं किया गया है। ये सिलेंडर अपनी मौजूदा कीमतों पर ही मिलेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें