गुवाहाटी: पांच से अधिक कर्मचारियों वाली दुकानों में लगाने होंगे सीसीटीवी कैमरे - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

गुवाहाटी: पांच से अधिक कर्मचारियों वाली दुकानों में लगाने होंगे सीसीटीवी कैमरे

 


गुवाहाटी: पांच से अधिक कर्मचारियों वाली गुवाहाटी की सभी दुकानों में जल्द ही सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। यह घोषणा असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कामरूप मेट्रो के लिए 1,777 करोड़ रुपये की इन्फ्रा परियोजना के भूमि पूजन में भाग लेने के दौरान की।


मीडिया से बात करते हुए, असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "हाल के दिनों में गुवाहाटी में अपराध में वृद्धि हुई है। हालांकि, गुवाहाटी पुलिस अपराधों के खिलाफ सख्त हो गई है। हम एक महत्वपूर्ण पहल करने जा रहे हैं, हम जल्द ही विधानसभा में एक बिल पास करने जा रहे हैं।'


मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि सीसीटीवी कैमरे सड़कों की ओर होना चाहिए, और उनके पास भंडारण (Storage) होना चाहिए जो तीन महीने से अधिक के डेटा को स्टोर कर सके। इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरे सरकार द्वारा अनुमोदित होने चाहिए। निजी तौर पर लगे किसी भी सीसीटीवी कैमरे की अनुमति नहीं होगी।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें