गुवाहाटी। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच का 16वां प्रांतीय अधिवेशन आगामी 3, 4 एवं 5 फरवरी को डिब्रूगढ़ शाखा के आतिथ्य में डिब्रूगढ़ में आयोजित होने जा रहा है। अधिवेशन के दौरान पूरे पूर्वोत्तर की शाखाओं से मंच सदस्य एवं समाज के लोगों की उपस्थिति होने जा रही है। इस त्रीदिवसीय अधिवेशन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अधिवेशन के पहले दिन प्रांतीय अध्यक्ष पद का चुनाव किया जाएगा। इस बार प्रांतीय अध्यक्ष पद के लिए दो प्रार्थी चुनाव मैदान में हैं। इनमें से राजीव जैन तेजपुर शाखा से एवं गुवाहाटी ग्रेटर शाखा से पंकज जालान हैं। अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर सरगॢमयां तेज हो गई हैं। दोनों प्राॢथयों ने अपने अपने पक्ष में माहौल बनाने में लगे हुए हैं। वहीं अधिवेशन के दूसरे दिन मंच दर्शन के अनुरूप एवं समाज हित में विभिन्न सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कई महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श एवं ठोस कार्यनीति बनाई जाएगी। गौरतलब है कि विभिन्न क्षेत्रों में विशष्ठ योगदान देने वाले विशिष्ठ व्यक्तियों को पुरस्कृृत किया जाएगा। साथ ही पूर्वोत्तर प्रांत की शाखाओं, पदाधिकारयों को उनके प्रदर्शन के अनुरूप पुरस्कृृत किया जाएगा। वहीं तीसरे व अंतिम दिन पूर्वोत्तर प्रांत की सभी शाखाएं विशिष्ठ एवं परंपरागत पोशाकों में अपनी-अपनी शाखाओं के बैनर के साथ सद्भावना रैली में शामिल होंगे। इस दिन शाम को पुरस्कार वितरण समारोह एवं सांस्कृृतिक संध्या का आयोजन भी किया जाएगा। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी आकाश शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति के जरिए दी है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें