गुवाहाटी। शिशु निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल 2 जनवरी से 7 जनवरी तक आईटीआई फील्ड, आर्यनगर में इंटर स्कूल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट 'खेलो गुवाहाटी' आयोजित करने जा रहा है। यह खेल समारोह 2 जनवरी से 7 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। जिसमें इस खेल का उद्घाटन समारोह 2 जनवरी को होगा और समापन 7 जनवरी को होगा।
इस खेल में कुल मिलाकर गुवाहाटी के कुल 13 स्कूल भाग लेंगे। इनमे 'शिशु निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल, डेंटिन एकेडमी, श्री दिगंबर जैन विद्यालय, हैप्पी चाइल्ड हाई सेकेंडरी स्कूल, रोज बड हाई स्कूल, सोनाराम एचएस स्कूल, एंजेल्स एचएस स्कूल, निकोलस स्कूल, बुल बर्ड इंग्लिश हाई स्कूल, वाई.डब्ल्यू.सी.ए सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नतुन फटाशील टाउन हाई स्कूल, ओकलैंड इंग्लिश हाई स्कूल और सनफ्लॉवर इंग्लिश हाई स्कूल भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता की टैगलाइन लेट्स यूनाइट थ्रू स्पोर्ट्स ही बताती है कि यह प्रतियोगिता स्कूलों के छात्रों के बीच एकता, भाईचारे और स्वस्थ खेल की भावना को बढ़ावा देगी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें