नागालैंड में बोले अमित शाह- 2024 में कांग्रेस दूरबीन से भी ढूंढने पर नहीं मिलेगी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नागालैंड में बोले अमित शाह- 2024 में कांग्रेस दूरबीन से भी ढूंढने पर नहीं मिलेगी

 


नागालैंड में 60 सीटों के लिए हो रहे विधानसभा चुनाव (Nagaland Assembly Elections) के लिए प्रचार अभियान जोरों पर है। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा नेता अमित शाह ने सोमवार को नागालैंड में रोड शो किया। उन्होंने मोन टाउन में चुनावी रैली को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी दूरबीन से भी ढूंढने पर नहीं मिलेगी।


अमित शाह ने कहा, "मैं हमेशा से नागा समुदाय की जीवन जीने की पद्धति और उनके मजबूत चरित्र पर गर्व करता हूं। नागा समुदाय में महिलाओं का जो सम्मान है, उसकी पूरे देश भर में प्रशंसा हो रही है। इसलिए हमने श्रीमती कोन्याक को नागालैंड की सबसे पहली महिला सांसद बनाने का काम किया है।"


उन्होंने कहा, "पूर्वी नागालैंड का ये हिस्सा एक जमाने में नेफा का हिस्सा था। आपलोगों की देशभक्ती को पूरा देश सलाम करता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे नॉर्थ इस्ट में शांति और विकास का नया युग शुरू किया है। हमने क्षेत्र का विकास करने के लिए बोरो, कार्बी-एंगलोंग और ब्रू-रियांग समुदायों के साथ शांति समझौते किया है। मैं नागालैंड के लोगों को आश्वस्त करना चाहता हूं कि शांति वार्ता सफल होगी और नागालैंड की सभी पुरानी समस्याएं हल हो जाएंगी।"


लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी भाजपा-एनडीपीपी सरकार


अमित शाह ने कहा कि हमारी सरकार नागालैंड की भावनाओं से वाकिफ रही है। हम यहां मौजूद सभी मुद्दों का उचित समाधान सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएंगे। हमने ईएनपीओ की मांगों को सुना है। इसपर चर्चा की गई है। हमने आश्वासन दिया है कि चुनाव के बाद एनडीए सरकार के सत्ता में लौटने के बाद उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। भाजपा-एनडीपीपी सरकार लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करेगी

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें