भोले बाबा की बारात में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

भोले बाबा की बारात में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

 


गुवाहाटी। मां कामाख्या भक्त मंडल के सौजन्य से महाशिवरात्रि के उपलक्ष में 21वां भोलानाथ की बारात एवं माता का जगराता का आयोजन फैंसी बाजार साधना मंदिर में किया गया। इस अवसर पर साधना मंदिर में माता गौरी का भव्य पंडाल बनाकर दरबार सजाया गया। सायंकाल शुक्लेश्वर मंदिर से भोलेनाथ की बारात को रवाना किया गया। जिसमें आकर्षक बैलगाड़ी पर भगवान भोले को दूल्हे के रूप में विराजमान किया गया। इस बारात में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा पडा। यह बारात एमजी रोड होते हुए फैंसी बाजार एमएस रोड से साधना मंदिर पहुंची। बारात में विभिन्न प्रकार की झांकियों को देखने श्रद्धालु कई घंटों पहले ही फैंसी बाजार की सड़कों पर खड़े हो गए। बारात में विशेष आकर्षण के रूप में दिल्ली के अनुकाली पागल आर्ट ग्रुप द्वारा अद्भुत अघोर नृत्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। एमएस रोड में श्रद्धालुओं का जन समुंद्र भोले की बारात में शामिल हो गया। साधना मंदिर में द्वार पूजा की परंपरा पूरी कर विवाह विधि का आयोजन किया गया। इससे पहले प्रातः 8:00 बजे गोरी मां की विशेष पूजा कर ज्योति प्रज्वलन की गई तथा कन्या पूजन किया गया। शाम को महिलाओं ने सामूहिक रूप से मंगल पाठ कर मांगलिक गीत गाए। रात्रि में मुंबई के गायक कलाकार विकास दुआ, अंजलि दुआ व बंगाईगांव के नवीन अग्रवाल ने भजन संध्या प्रस्तुत की। विशेष पंडितों द्वारा मध्यरात्रि को शिव अभिषेक किया गया। शिव विवाह के उपलक्ष में आगामी रविवार 26 फरवरी को साधना मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें