निखिल कुमार मुंन्दडा
होजाई। होजाई के विशिष्ट पंडित विराट हरितवाल(शर्मा) को मातृ शोक। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पंडित विराट हरितवाल की माता श्री द्रोपती देवी हरितवाल (69) का निधन शनिवार को उनके पैतृक गांव रामगढ़ शेखावाटी (राजस्थान) में हो गया और उनका अंतिम संस्कार रविवार को किया गया। उल्लेखनीय है, धर्म परायण द्रोपती देवी विगत कई दिनों से अस्वस्थ थी। उनके निधन के समाचारों से उनके शुभचिंतकों में शोक की लहर छा गई। उनके निधन पर मारवाड़ी पंचायत व मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार सुरेका, परमानंद सुरेका, केसर देव शर्मा, प्रभात क्याल, दीनदयाल पंसारी, कामाख्या प्रसाद अग्रवाल, शिवशंकर बोड़ा, राधेश्याम सराफ, गजानंद केजरीवाल, सज्जन क्याल, राजेश केजरीवाल, प्रमोद मोर, महेश चनानी, सुनील भीमसारिया, सुनील छावछरिया, डॉ मनोज कुमार स्वामी, प्रवीण सरावगी, मनोज केजरीवाल, कैलाश सैनी, रवि दास, विष्णु राठी, निखिल कुमार मुन्दड़ा, विशाल चौधरी सहित समाज के कई विशिष्ट जनों ने दिवंगत आत्मा की सद्गति हेतु परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की है।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें