गुवाहाटी। पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा व मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के आतिथ्य में आयोजित होने वाले लुइतपरिया बिहू सम्मेलन के सफल आयोजन हेतु एक बैठक गत दिनों गुवाहाटी स्थित होटल ऋतुराज में पूप्रमायुमं के अध्यक्ष पंकज जालान की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमे गुवाहाटी से लगभग 30 मारवाड़ी संस्थाओं के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। संथाओं के पदाधिकारियों ने एक जुट होकर इस कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया एवं अपना पूर्ण सहयोग देने की घोषणा की। सभी संस्थाओं ने अपने विचार साझा किए ताकि सभी की सहमति एवं सहायता से इस कार्यक्रम का सफल आयोजन किया जा सके।
असम में रहने वाला मारवाड़ी समाज, वृहत्तर असमिया जाती का ही अंश है और असमिया परंपरा एवं बिहू की विशेषता को समझता है । इसी के तहत पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी सम्मेलन एवं अन्य मारवाड़ी समाज की संस्थाओं के सहयोग से लुइतपरिया बिहू सम्मेलन का आयोजन पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच द्वारा दिनांक 30 अप्रैल 2023 को गुवाहाटी फैंसीबाज़ार स्थित महावीर स्थलमें केन्द्रीय रूप से आयोजित किया जाएगा। ये जानकारी पूप्रमायुमं के जनसम्पर्क बिभाग के जनसम्पर्क अधिकारी सेंकी अग्रवाल ने संयुक्त रूप से दी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें