मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार (9 अप्रैल) को बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को असम के दौरे पर रहेंगे. पीएम मोदी राज्य की आगामी यात्रा का विवरण देते हुए सरमा ने बताया कि पीएम 14 अप्रैल को गुवाहाटी में आयोजित होने वाले मेगा बिहू समारोह में भाग लेंगे.
सीएम हिमंत सरमा ने कहा, "असम 14 अप्रैल को एक ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेगा क्योंकि 11,000 से ज्यादा युवक और युवतियां बिहू समारोह में भाग लेंगे, जिसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देखेंगे. प्रधानमंत्री की उपस्थिति से असम के लोगों का मनोबल बढ़ेगा क्योंकि हम बिहू को असम की जीवन रेखा मानते हैं. यह कार्यक्रम अनूठा और अपनी तरह का होगा और असम के लोग इसकी प्रतीक्षा कर रहे हैं."
सरमा ने एक संवाददाता सम्मेलन में संवाददाताओं से कहा, "प्रधानमंत्री मोदी 14 अप्रैल को 1123 करोड़ रुपये की लागत से अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गुवाहाटी का उद्घाटन करेंगे। एम्स गुवाहाटी में 750 बिस्तर और 100 एमबीबीएस सीटें होंगी।"
एम्स गुवाहाटी के साथ, वह असम में तीन और मेडिकल कॉलेजों- नलबाड़ी, कोकराझार और नागांव का उद्घाटन करेंगे। प्रत्येक मेडिकल कॉलेज में 500 बिस्तर और 100 एमबीबीएस सीटें होंगी।
सरमा ने संवाददाताओं से कहा, "प्रधानमंत्री असम एडवांस्ड हेल्थ इनोवेशन इंस्टीट्यूट (एएएचआईआई) की आधारशिला भी रखेंगे, जिसे आईआईटी गुवाहाटी के परिसर में 600 करोड़ रुपये की लागत से बनाया जाएगा।"








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें