असम साहित्य सभा ने देबी प्रसाद बागरोडिया को बासुदेव जालान पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

असम साहित्य सभा ने देबी प्रसाद बागरोडिया को बासुदेव जालान पुरस्कार 2022 से सम्मानित किया

 


डिब्रूगढ़। असम साहित्य सभा, भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र के सबसे प्रमुख साहित्यिक संगठनों में से एक ने असमिया साहित्य में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले प्रसिद्ध लेखक और कवि डिब्रूगढ़ के देबी प्रसाद बागरोडिया को प्रतिष्ठित बासुदेव जालान स्मारक पुरस्कार 2022 प्रदान किया।


आज असम साहित्य सभा द्वारा डिब्रूगढ़ के जिला पुस्तकालय में आयोजित समारोह में असम साहित्य सभा के अध्यक्ष सूर्यकांत हजारिका,असम साहित्य सभा के सचिव डॉ उपेंद्रजीत शर्मा,डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति,डॉ जितेन हजारिका, डिब्रूगढ़ जिला साहित्य सभा, अध्यक्ष, नुमल चंद्र गोगोई, स्व.बासुदेव जालान के पुत्र गोपाल जालान,लेखक डॉ.निर्मल सहेवाला,समारोह के संयोजक भुवन मोहन गोस्वामी,डीएचएसके कॉलेज के प्रोफेसर डॉ.मृदुल शर्मा,पत्रकार रतन हजारिका और कई प्रतिष्ठित हस्तियां की उपस्थिति में बगरोदिया को यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें