महाराजा अग्रसेन शिक्षा कोष की प्रथम कार्य समिती सभा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

महाराजा अग्रसेन शिक्षा कोष की प्रथम कार्य समिती सभा में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गये

 


गुवाहाटी। अग्रवाल सभा की शिक्षा कोष इकाई महाराजा अग्रसेन शिक्षा की प्रथम कार्य समिती सभा अध्यक्ष विजय अग्रवाल( त्रिवेणी ग्रुप) की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें राजकुमार मोर और सागरमल बूडाकिया विशिष्ठ आमंत्रित अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सभा की शुरुआत करते हुए अध्यक्ष विजय अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय स्वागत संबोधन में बताया कि गत 26 जनवरी 2023 को अग्रवाल सभा के सौजन्य से महाराजा अग्रसेन शिक्षा कोष की स्थापना की गई थी। अग्रवाल सभा का पूर्वोत्तर में यह पहला शिक्षा कोष है। इस समिति में वर्तमान 21 सदस्य है एवं 46 ट्रस्टी है। शिक्षा कोष का मुख्य उद्देश्य अग्रवाल समाज के छात्रों को शिक्षा के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान करना। शिक्षा कोष के सचिव जितेंद्र अग्रवाल व कोषाध्यक्ष अशोक कोठारी ने अपने संबोधन में शिक्षा कोष के बारे में बताते हुए कहा कि शिक्षा कोष किसी को दान स्वरूप नहीं बल्कि ॠण स्वरूप आर्थिक मदद प्रदान करता है। ताकि जब लाभार्थी सक्षम हो जाए तब वह किस्तों में इसे पुनः लौटा सके और वह धनराशि किसी अन्य जरूरतमंद को आवंटन की जा सके। लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके लिए जल्द ही पूर्ण रूप से कार्य प्रणाली का मसौदा तैयार कर लिया जाएगा।लाभार्थी को संवितरण के लिए पात्रता और दस्तावेज के लिए जो समिति गठित की गई उसका संयोजक वरिष्ठ सदस्य डॉ श्यामसुंदर हरलालका को बनाया गया। शिक्षा कोष की संविधान और उप नियम मसौदा समिति का संयोजक अशोक कोठारी को बनाया गया। सभा में पंकज पोद्दार, राजकुमार मोर, डॉक्टर श्यामसुंदर हरलालका, राजेंद्र गुप्ता विनोद कयाल ने अपने बहुमूल्य सुझाव दिए । आज की सभा में 21 में से 16 सदस्य एवम दो विशेष आमंत्रित सदस्य उपस्थित थे जिनमें वरिष्ठ सदस्य दिनदयाल सिवोटीया, पंकज पौदार, पंकज अग्रवाल, उमेश बाजोरिया, अजय अग्रवाल, नवीन पोद्दार, विनोद कयाल, राजेंद्र गुप्ता, सुशील जालान, विजय सांगानेरिया, हर्ष अग्रवाल और राजेश अग्रवाल उपस्थित थे ।सचिव जितेंद्र अग्रवाल ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें