गुवाहाटी। भारतीय अटल सेना (राष्ट्रवादी) की महिला मोर्चा असम प्रांत के सौजन्य से अटल संवाद राष्ट्रवाद कार्यक्रम का आयोजन प्रांतीय अध्यक्ष संतोष शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ भारतीय अटल सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विष्णु सिंह जादौन ने गणेश प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित करके किया। इस अवसर पर उनके साथ विशिष्ठ अतिथि के रूप में राष्ट्रीय महामंत्री संजय राणा, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री शशि भूषण सिंह, महिला मोर्चा की प्रांतीय अध्यक्ष संतोष शर्मा, मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय महामंत्री सुभाष सुराणा, नगर निगम पार्षद सौरभ झुनझुनवाला के अलावा मुख्य वक्ता के रूप में पार्षद रत्ना सिंह और प्रांतीय महामंत्री डिंपल शर्मा उपस्थित थी। इस अवसर पर प्रांतीय अध्यक्ष संतोष शर्मा ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि भारतीय अटल सेवा की असम प्रांतीय महिला मोर्चा की स्थापना 25 महिला सदस्योंओ को लेकर की गई थी। स्थापना के प्रथम सप्ताह में ही 25 सितंबर को अटल सेवा सप्ताह का आयोजन किया गया। उसके बाद होजाई शाखा खुलने के बाद महिला मोर्चा आगे ही बढ़ती जा रही है। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ विष्णु सिंह ने कहा कि अटल सेना का स्थापना काल काफी संघर्षपूर्ण रहा। पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेयी की सोच, उनकी राष्ट्रवाद नीति व हिंदुत्व विचारधारा को आगे बढ़ाना इसका मुख्य उद्देश्य रहा है। यह गैर राजनीतिक संस्था 20 से ज्यादा प्रांतों में काम कर रही है। जयपुर, लखनऊ और दिल्ली मे इसके तीन राष्ट्रीय अधिवेशन भी हो चुके हैं। यह संस्था मुख्य रूप से 36 सुु्त्रीय उद्देश्य को लेकर आगे बढ़ रही है। इसके अलावा मंच पर उपस्थित सभी अतिथियों ने भी अपना संबोधन दिया। मुख्य वक्ता रत्ना सिंह ने अपने वक्तव्य में देश प्रेम की भावना को जगा कर सबको देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। कार्यक्रम में मीना पौदार के संपादन में नीलांचल स्मारिका का विमोचन भी किया गया। इस अवसर पर सभी सदस्यों को पहचान पत्र व प्रमाण पत्र भी वितरित किए ग कार्यक्रम में महिला मोर्चा की होजाई शाखा की सदस्योंओ के अलावा अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रांतीय अध्यक्ष कविता पोद्दार, उल्लास महिला समिति, नव्या लेडीज क्लब और मारवाड़ी युवा मंच की कामाख्या तथा समृद्धि शाखा के प्रतिनिधि भी उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रांतीय अध्यक्ष के रूप में संतोष शर्मा को राष्ट्रीय अध्यक्ष ने साफा, मोती की माला, दुपट्टा पहनाकर हल्दीघाटी की पीली मिट्टी से तिलक किया। कार्यक्रम संयोजिका सारिका अग्रवाल थी। अंत में महामंत्री डिंपल शर्मा ने धन्यवाद ज्ञापन दिया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें