गुवाहाटी. असम के मुख्यमंत्री डॉक्टर हिमंत विश्व शर्मा की अध्यक्षता में बुधवार शाम नई दिल्ली के असम हाउस में राज्य कैबिनेट की बैठक हुई। इस बैठक में राज्य सरकार के प्रवक्ता और मंत्री जयंतमल बरुवा ने कहा कि आज की कैबिनेट ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की तरह आशा कार्यकर्ताओं को सेवा निवृत्ति की आयु 60 वर्ष करने का फैसला लिया है। सेवानिवृत्ति की बाद आशा कार्यकर्ताओं को दो लाख और पर्यवेक्षकों को तीन लाख की एक मुश्त सहायता दी जाएगी। जिन्होंने आशा कार्यकर्ता के रूप में 10 वर्ष की सेवा पूरी कर ली है और 60 वर्ष की आयु से पहले सेवानिवृत्ति हो गई है उन्हें आधी सहायता दी जाएगी। कैबिनेट बैठक में पर्यटन विभाग गैर उड़ान योजना की तहत गुवाहाटी - डिब्रूगढ़ और गुवाहाटी - सिलचर की तरह गुवाहाटी और जोरहाट के बीच भी उड़ने संचालित करने का फैसला लिया है। सरकार इसके लिए एयरलाइंस को धन मुहैया कराने का फैसला किया है। ताकि उन्हें यात्रियों की कमी की कारण नुकसान का सामना नही करना पड़े। राज्य मंत्रिमंडल ने राज्य में आईटीआई में ताई अहोम के लिए 154, चुटिया के लिए 147, मोरान के लिए 131, मटक के लिए 131 और कोच राजवंशी के लिए 213 सीट आरक्षित करने का भी निर्णय लिया है। कैबिनेट ने 1 नवंबर से 10 जनवरी तक पंचायत, निर्वाचन क्षेत्र, जिला और राज्य स्तर पर खेल महारण की आयोजन के लिए धन भी आवंटित किया। खेल महारण में पांच खेल प्रतियोगिताएं एथलेटिक्स, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कबड्डी और खो-खो शामिल की जाएगी।
!->
Home
Unlabelled
जोरहाट और गुवाहाटी के बीच शुरू होगी विमान सेवा
जोरहाट और गुवाहाटी के बीच शुरू होगी विमान सेवा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
.jpeg)







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें