दूसरे दिन में १०० से अधिक यूनिट रक्त संग्रह
मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा आजादी के 75 साल के अमृत महोत्सव की पूर्णहुति के महत्वपूर्ण अवसर पर शाखा द्वारा रक्तदान अभियान - जीवन धारा (बचाये जीवन, यही संकल्प हमारा) का एक बड़े रूप में आयोजन कर रही है। शाखा अध्यक्ष युवा राम भट्टर ने बताया की शाखा द्वारा १० दिनों में गुवाहाटी के विभिन्न स्थानों में विभिन्न संस्थानों के साथ मिलकर जीवन धारा (बचाये जीवन, यही संकल्प हमारा) के नाम से रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम संयोजक युवा आशीष सिंघानिया एवं युवा शेखर जाजोदिया के नेतृत्र्व में आज का रक्तदान शिविर अमिनगांव स्थित बीकानेर असम रोडलाइंस परिसर एवम् मंजुश्री इनोवेशन इत्यादि परिसर में आयोजित किया गया। जहॉ करीब 150 से अधिक रजिस्ट्रशन किये गए एवं 105 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। आज के शिविर में बीकानेर असम रोडलाइंस से श्री विजय सिंह जी श्री सुशील जी डागा, श्री दिनेश सेठिया, मंजुश्री इनोवेशन से श्री दिनेश जी मोर, सन प्रिंट एन्ड पैक से श्री निखिल जी गोयल, श्री रवि जी सिंह का विशेष सहयोग रहा।
आज के शिविर को सफल बनाने में पूर्वोत्तर प्रदेशीय मारवाड़ी युवा मंच के पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष युवा रितेश खटेड़, युवा संदीप बेरिया, युवा सुनीत अग्रवाल, युवा नारायण सारस्वत, युवा प्रतीक अग्रवाल, युवा अमित कंसल, युवा नितिन जैन, युवा रोहित जैन, युवा अंशुल झुनझुनवाला, युवा प्रकश जैन इत्यादि सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। शाखा सचिव युवा हितेश कुमार चोपड़ा ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष पर छत्रीबाड़ी स्थित परशुराम सेवा सदन (ब्राह्मण भवन) में भी एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। मारवाड़ी युवा मंच गुवाहाटी ग्रेटर शाखा के सभी सदस्य आप सभी रक्तदाताओ से इस अमृत महोत्सव पूर्णाहुति के विशेष अवसर पर शिविर में उपस्थित होकर रक्तदान कर स्वतंत्रता दिवस को सफल पूर्वक मानाने की अपील करते है। इस आशय की जानकारी शाखा के जन संपर्क अधिकारी पंकज कुमार फलोदिया ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा दी।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें