केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने गुवाहाटी गौशाला का दौरा किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

केंद्रीय पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला ने गुवाहाटी गौशाला का दौरा किया

 


असम सरकार के कृषि एवं पशुपालन मंत्री अतुल बोरा भी रहे मौजूद


गुवाहाटी। केंद्रीय पशु पालन, मत्स्य पालन और डेयरी मंत्रालय के मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और असम सरकार के कृषि एवं पशुपालन मंत्री अतुल बोरा ने गुवाहाटी गौशाला का दौरा कर गौशाला की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया। केंद्रीय मंत्री श्री रुपाला ने गौशाला प्रबंधन समिति को इस अवसर पर कई बहुमूल्य सुझाव दिए। केंद्रीय एवं राज्य सरकार के दोनों मंत्रियों ने गौ पूजन कर गाय को दूध और रोटी खिलाई तथा 125 वर्ष पुराने हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जी के दर्शन कर उनसे आशीर्वाद भी लिया। इस अवसर पर उनके सम्मान में एक सम्मान समारोह का भी आयोजित किया गया। जिसमें गौशाला के ट्रस्टी चेयरमैन कैलाश लोहिया, ट्रस्टी इंचार्ज अशोक धानुका, गौशाला के अध्यक्ष जयप्रकाश गोयंका, सचिव प्रदीप भुवालका, गोपीनाथ गौशाला सीकर राजस्थान के कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र खंडेलवाल के अलावा गौशाला के कई सदस्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें