पैंगोंग लेक पर राहुल गांधी ने मनाया पिता राजीव गांधी का जन्मदिन, बोले-चीनी सेना ने किया हमारी जमीन पर कब्जा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पैंगोंग लेक पर राहुल गांधी ने मनाया पिता राजीव गांधी का जन्मदिन, बोले-चीनी सेना ने किया हमारी जमीन पर कब्जा

 

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रविवार को लद्दाख के पैंगोंग त्सो झील के किनारे अपने पिता राजीव गांधी का जन्मदिन मनाया। उन्होंने राजीव गांधी को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान राहुल ने केंद्र सरकार पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि चीन की सेना ने हमारी जमीन पर कब्जा किया है।


मीडियाकर्मियों से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा, "चीन ने यहां की जमीन पर कब्जा किया है। इससे यहां के लोग प्रभावित हुए हैं। उस जमीन पर लोग जानवरों को चराने जाते थे। यहां पर सब लोग कह रहे हैं कि चीन की सेना घुसी है। पहले जहां ये लोग जहां तक अपने जानवरों को चराने जाते थे अब नहीं जा पा रहे हैं। प्रधानमंत्री कहते हैं कि चीन ने एक इंच जमीन भी नहीं ली है यह सच नहीं है।"


राहुल गांधी ने कहा, " भारत जोड़ो यात्रा के समय हमें लद्दाख आना था, लेकिन लॉजिस्टिक्स कारणों से नहीं आ सके। इसके चलते मैंने विस्तार से लद्दाख की यात्रा का प्लान बनाया था। मैं लेह गया था। पैंगोंग आया हूं। अब लुब्रा और कारगिल जाऊंगा। जनता के दिल में जो है उसे सुनूंगा। लद्दाख में काफी शिकायतें हैं। इनको जो स्टेटस दिया गया है उससे ये खुश नहीं हैं। इनको प्रतिनिधित्व चाहिए। लोग कह रहे हैं कि ब्यूरोक्रेसी के जरिए राज्य को नहीं चलाना चाहिए। जनता की आवाज से स्टेट चलना चाहिए।"


राहुल गांधी ने ट्वीट कर राजीव गांधी को याद किया है। उन्होंने लिखा, "पापा, आपकी आंखों में भारत के लिए जो सपने थे, इन अनमोल यादों से छलकते हैं। आपके निशान मेरा रास्ता हैं - हर हिंदुस्तानी के संघर्षों और सपनों को समझ रहा हूं, भारत मां की आवाज़ सुन रहा हूं।"

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें