निखिल कुमार मुन्दड़ा
होजाई। स्थानीय के श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर प्रांगण में आगामी 25 सितंबर को बाबा रामदेव दशमी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। बाबा रामदेव दशमी महोत्सव के पालन (आयोजन) समिति ने सभी श्रद्धालुओं को सूचित करते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी बाबा रामदेव दशमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में आगामी 25 सितंबर को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर स्थित बाबा के मंडप में विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों सहित श्री बाबा रामदेव दशमी महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। समिति के सदस्य लावण्या अग्रवाल, राजेश केजरीवाल व प्रमोद मोर सहित सभी सदस्यों ने सभी श्रद्धालुओं से आग्रह किया है कि इस शुभ अवसर पर उपस्थित होकर दशमी महोत्सव कार्यक्रम को सफल बनाएं व अक्षय पुण्य के भागी बनें।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें