रोहा में केदारनाथ धाम थीम पर निर्माण होगा मातारानी का भव्य पंडाल - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

रोहा में केदारनाथ धाम थीम पर निर्माण होगा मातारानी का भव्य पंडाल

  ‌


रोहा से सोयल खेतान


रोहा पुरानीचारिआली दुर्गोत्सव समिति का रजत जयंती वर्ष


तेरह लाख का बजट निर्धारित 


विजया दशमी संस्कृतिक कार्यक्रम की मुख्य आकर्षण प्रियंका भराली और राजीव नाथ 


रजत जयंती वर्ष स्मारक ग्रंथ का होगा विमोचन


वर्ष १९९९ में स्थापित रोहा पुरानीचारिआली दुर्गोत्सव उद्जापन समिति अपना रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में तीर्थस्थल केदारनाथ धाम के थीम पर मातारानी का भव्य पंडाल निर्माण करने की तैयारी जोरशोर से कर रही है ।


वृहतर रोहा, चापरमुख क्षेत्र में बिस से बाईस दुर्गोत्सव समितियों द्वारा आगामी दुर्गोत्सव उद्जापन की तैयारी प्रारंभ करने के क्रम में रोहा पुरानीचारिआली दुर्गोत्सव उद्जापन समिति ईसवर्ष अपना गौरवपूर्ण पच्चीस वर्ष संपूर्ण कर अपना रजत जयंती वर्ष धुमधाम से मनाने की तैयारी शुरु कर दी है। ईसी क्रम:में  रोहा पुरानीचारिआली दुर्गोत्सव उद्जापन समिति के अध्यक्ष भुपेन दास की अध्यक्षता, कार्यकारी अध्यक्ष चंदन ज्योति भुंया के उद्देश्य व्याख्या और सचिव मृदुल हाजरीका के संचालन में अनुष्टित साधारण सभा में रजत जयंती वर्ष धुमधाम मनाने पर विचार विमर्श करने के साथ ही पुरानी समिति भंग कर सर्वसम्मति से भुपेन दास को अध्यक्ष, चंदन ज्योति भुंया, लखीप्रसाद बोरा,उत्पल हाजरीका को कार्यकारी अध्यक्ष, मृदुल हाजरीका को सचिव के तौर पर चयन कर शक्तिशाली दुर्गोत्सव रजत जयंती वर्ष उद्जापन समिति गठन करने के साथ ही विभिन्न विभागों की उप समिति गठित कर रजत जयंती वर्ष की तैयारी जोरशोर से की जा रही है‌।रोहा पुरानीचारिआली दुर्गोत्सव रजत जयंती वर्ष उद्जापन समिति ने दैनिक पुर्वोदय को बताया की बिस अक्टुबर को महाषष्टी कलश स्थापन के साथ चार दिवसीय दुर्गोत्सव का श्रीगणेश करने के साथ ही ईक्किस अक्टूबर महासप्तमी को प्रात: सात बजे प्रतिमा स्नान के लिए माताओं द्वारा शोभायात्रा के साथ पवित्र जल लाया जायेगा और सप्तमी कलश स्थापन किया जायेगा। बाईस अक्टूबर को महा अष्टमी विहित पुजा अर्चना करने के साथ ही सांय पांच बजे रंगीया शंकरदेव नागाडा नाम पार्टी द्वारा नाम कीर्तन का आयोजन होगा। तैईस अक्टूबर को महा नवमी पुजा अर्चना,कुमारी पुजन और होम यग्य का आयोजन होगा। साथ ही संध्या सात बजे रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष में प्रकाशित स्मारक ग्रंथ का विमोचन करेंगे प्रधान पुरोहित दिपांकर भट्टाचार्य  और साढे सात बजे से रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। शारदीय दुर्गोत्सव के अंतिम एवं महा दशमी को वैदिक मंत्रोचारण के साथ दशमी पुजा अर्चना, अपराजीता पुजा और सांय को शोभायात्रा के साथ देवी प्रतिमा को ढोल नगाडों, बैंड बाजों के साथ नगर भ्रमण करा देवी प्रतिमा नदी में विसर्जित की जायेगी‌। प्रतिमा विसर्जन के पस्चात रात्री आँठ बजे से अनुष्टित होने वाले रजत जयंती वर्ष रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम में जनप्रीय कंठशिल्पी प्रियंका भराली और राजीव नाथ मुख्य आकर्षण होगें और अपने शु मधुर कंठों से गीतों की गंगा बहायेंगें‌। साथ ही रोहा पुरानीचारिआली रजत जयंती वर्ष दुर्गोत्सव उद्जापन समिति ने सभी भक्तों की उपस्थिति और सहाय सहयोगिता की कामना की है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें