पीएम मोदी ने ओलंपिक कमेटी से भारत को 2036 की मेजबानी की जताई इच्छा - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

पीएम मोदी ने ओलंपिक कमेटी से भारत को 2036 की मेजबानी की जताई इच्छा


कहा-आपके सहयोग से यह सपना पूरा करना चाहते


भारत अगली बार होने वाले ओलंपिक खेलों की मेजबानी को इच्छुक है। इंडिया ने कहा कि वह 2029 के यूथ ओलंपिक गेम्स और 2036 के ओलंपिक की मेजबानी करना चाहता है। इसके लिए ओलंपिक कमेटी में दावा किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने शनिवार को मुंबई में इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी के सेशन में भी इंडिया के दावे पर मजबूती से सहमति जताई। प्रधानमंत्री ने कहा कि वर्षों से भारतीय, अपने देश में ओलंपिक के आयोजन का सपना देख रहे हैं। हम आपके सहयोग से यह सपना पूरा करना चाहते हैं।


141वें इंटरनेशनल ओलंपिक कमेटी सेशन की मीटिंग पीएम नरेंद्र मोदी शनिवार को मुंबई में संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत 2036 में ओलंपिक की मेजबानी करना चाहता है। भारतीय कई वर्षों से अपने देश में ओलंपिक के आयोजन का सपना देख रहे हैं। हम आपके सहयोग से यह सपना पूरा करना चाहते हैं। भारत, 2036 में ओलंपिक खेलों के आयोजन के अलावा 2029 में युवा ओलंपिक खेलों का आयोजन भी करना चाहता है। अगर इस देश में ओलंपिक हुए तो खेल का नक्शा बदल जाएगा। ओलंपिक, विश्व कप जैसी प्रतियोगिताएं किसी देश के आर्थिक विकास में मदद करती हैं। यदि ओलंपिक इस देश में आयोजित किया जाता है तो भारतीय अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें