गुवाहाटी। अग्रवाल सभा गुवाहाटी ने त्रि-दिवसीय कार्यक्रम के साथ अग्रसेन जयंती छत्रीवादी स्थित लाइंस ऑडियो स्टेडियम में आयोजित की तीसरे दिन समापन सत्र में मंच पर दीनदयाल सिवोटिया, अशोक कुमार अग्रवाल, बिजय अग्रवाल, अशोक कोठारी, रामावतार बुडाकिया, अजय पोद्दार, डॉ श्याम सुन्दर हरलालका और मुख्य अतिथि रिटायर्ड डीजीपी एवम राष्ट्रीय सीमा अध्ययन संस्थान के अध्यक्ष प्रदीप कुमार को मंच पर आमंत्रित किया गया। भगवान अग्रसेन एवम माता लक्ष्मी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। मुख्य अतिथि का परिचय संजय अग्रवाल ने पढ़ा। इन्हें शाल, पगड़ी, अग्रसेन की फोटो, दुपट्टा और मेमेंटो प्रदान किये गए। डा श्याम सुन्दर हरलालका विशिष्ठ अतिथि, पॉर्षद सौरभ झुंझुनवाला, ललित धानुका, सज्जन बजाज, नौगांव से रघुबीर आलमपुरिया, दीमापुर से मालीराम अग्रवाल सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। द्वीप प्रज्वलन और गणेश वंदना के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत हुई। सभी मंचासीन व्यक्तियों द्वारा दीप प्रज्वलन किया गया। कार्यक्रम का संचालन पवन पसारी ने रतन अग्रवाल के साथ मिलकर किया। सभा के अध्यक्ष अशोक कुमार अग्रवाल ने स्वागत सम्बोधन दिया। महाराजा अग्रसेन शिक्षा कोष के अध्यक्ष बिजय अग्रवाल और कोषाध्यक्ष अशोक कुमार कोठारी ने शिक्षा कोश के उद्देश्यों के बारे में बताया और इसके वित्त प्रबंधन की बातें साझा की। मुख्य अतिथि और अन्य सदस्यों द्वारा समाज के कई प्रतिष्ठित व्यक्तियों को सम्मान पदक दिए गए जिनमें मानिक चंद जालान को उनके पौत्रों के हाथों अग्र रत्न, सांवरमल सांगानेरिया को अग्र भूषण, जयप्रकाश गोयन्का अग्र गौरव सम्मान प्रदान किये गए। डॉ अशोक सराफ को अग्र वैभव सम्मान दिया गया। जोरहाट निवासी और रंगिया की अग्रवाल महिला आईपीएस ऑफिसर सेजल अग्रवाल का भी मेमेंटो और दुपट्टे से हार्दिक सम्मान किया गया आज अग्रवाल सभा की बहु प्रतिक्षित सदस्यता निदेशिका का भी विमोचन किया गया। साथ ही संयोजक पवन जाजोदिया ने सदस्यता प्रमाण पत्रों का विमोचन करवाया। महाराजा अग्रसेन चैरिटेबल ट्रस्ट के दानवीर ट्रस्टीज को भी मान पत्र दिए गए। कार्यक्रम का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा था सभा की महिला सदस्यों द्वारा घूमर नृत्य जिसका निर्देशन नंदिनी पटवारी और दिव्या धीरासारिया ने किया। अग्रवाल सभा की नई पहल अग्रवाल समाज के प्रतिभावान बच्चों को सम्मानित करने की अब शुरुआत थी। 31 बच्चों को मेमेंटो देकर सम्मानित किया गया जिनमें चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, इंजीनियर, बी टेक, एम टेक, डॉक्टर्स आदि शामिल थे। कुछ छोटे बच्चे भी थे जिन्होंने हॉल ही में असम बुक ऑफ़ रिकार्ड्स या इंडिया बुक ऑफ़ रिकार्ड्स में स्थान बनाया जिनमें दिशानी मित्तल, रियांश चौधरी और हनीषा पोद्दार शामिल थे। अरविन्द सराफ, सीए रतन कुमार अगरवाला , सीए श बिजय अगरवाला और संयोजक श्री पवन जाजोदिया ने इस पुरस्कार कार्यक्रम का बखूबी संचालन किया। फिर सीए रतन कुमार अगरवाला ने इस पूरे त्रिदिवसीय कार्यक्रम पर एक स्वरचित कविता का पाठ किया सहयोग पत्र के लकी ड्रा का। श्याम सुंदर हरलालका की निगरानी में संयोजक सुशील जालान और बिनोद क़याल की उपस्थिति में लकी ड्रा का संचालन किया गया और सदस्यों की उपस्थिति में परिणामों की घोषणा की गई। अन्त में श्री अजय जी पोद्दार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।







कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें