फैसपडा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने कमल बैद - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

फैसपडा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बने कमल बैद




गुवाहाटी. भारत के ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स डीलर्स एसोसिएशन की अग्रणी संस्था फेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ऑटोमोबाइल स्पेयर पार्ट्स डीलर्स एसोसिएशन नई दिल्ली की वार्षिक साधरण सभा महाराष्ट्र के नासिक में आयोजित की गई। जिसमें आम चुनाव की श्रृंखला में महाराष्ट्र के संजय सोनवडे को अध्यक्ष व गुवाहाटी मोटर पार्ट्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष कमल बैद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष के रूप में चुना गया। इस बैठक में नई दिल्ली, तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश,कर्नाटक के अलावा पश्चिम बंगाल और असम के प्रतिनिधियों ने भी हिस्सा लिया। कमल बैद का वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत होते ही गुवाहाटी मोटर पार्ट्स डीलर्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के सदस्यों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई।गुववाहाटी एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रकाश लोहिया ने कमल बैद को शुभकामनाएं प्रेषित की। इस अवसर पर कमल बैद ने बताया कि भारत में ऑटोमोबाइल सेक्टर सबसे बड़ा रोजगार मुहैया करने वाला रोजगार क्षेत्र है। जो भारत की अर्थव्यवस्था में एक महत्वपूर्ण योगदान देता है तथा प्रतिवर्ष 12% वृद्धि इस क्षेत्र में हो रही है। मोटर पार्ट्स सदस्यों की अनेक समस्याएं हैं इसके समाधान के लिए यह संगठन राष्ट्रीय स्तर पर प्रयत्नशील रहेगा। उल्लेखनीय है कि गुवाहाटी छत्रीबाडी निवासी कमल बैद गुवाहाटी मोटर पार्ट्स ट्रेडर्स एसोसिएशन के लगातार दो सत्र मे अध्यक्ष भी रह चुके हैं एवं सामाजिक कार्यों में भी हमेशा ये अग्रणी रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें