नगांव का पोद्दार परिवार कर रहा है न्याय का इंतजार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नगांव का पोद्दार परिवार कर रहा है न्याय का इंतजार



चोरों और डकैतों की गिरफ्त में नगांव: सोमानी 


नगांव में कुछ दिन पहले अरुण पोद्दार के घर हुई सनसनीखेज डकैती मामले में घटना के 15 दिन बाद भी अब तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। असम प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं प्रभावशाली हिन्दी भाषी नेता गौरव सोमानी ने मिडिया से बात करते हुए कहा कि यह जानकर हैरानी हो रही है कि नगांव में अपराध पर काबू पाने में पुलिस पूरी तरह विफल रही है। आए दिन गंभीर अपराध की खबरें आ रही हैं, लेकिन पोद्दार परिवार में डकैती की घटना ने चिंता बढ़ा दी है। चोरों ने अरुण पोद्दार के घर से करीब 20 लाख रुपये के आभूषण लूट लिये। घटना के वक्त घर पर अरुण पोद्दार के माता-पिता मौजूद थे।


सोमानी ने आगे कहा कि इस घटना के बाद पोद्दार परिवार मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गया है। उनके माता-पिता नवंबर में अपनी 50वीं शादी की सालगिरह मनाने वाले थे और घर से आभूषण लूट की इस घटना ने बुजुर्ग माता-पिता को भावनात्मक रूप से पूरी तरह से तोड़ दिया है। नगांव पुलिस से कोई नतीजा नहीं मिलने के बाद अरुण पोद्दार ने मदद के लिए सोमानी से संपर्क किया और मामले को राज्य के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के सामने उठाया। सोमानी ने सरकार एवं प्रशासन से नगांव पुलिस पर दबाव बनाने की मांग करते हुए उच्चस्तरीय जांच की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें