गुवाहाटी. बाल दिवस के उपलक्ष में मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी महिला शाखा में चाबी पुल स्थित आठगांव चाबीपुल प्राथमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच खेलकूद का आयोजन किया एवं बच्चों के बीच बिस्कुट, चॉकलेट और जूस का वितरण किया। इससे पहले चाचा नेहरू के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर चाचा नेहरू को याद किया गया इस कार्यक्रम की संयोजिका गुलाब दुग्गड,मीनू दुधोडिया, खुशबू मोर व स्नेहल बिदासरीया थी। शाखा सलाहकार सरल काबरा और सरोज मित्तल ने स्कूल के प्रधानाध्यापक हरिधन कोटोकी का सम्मान किया। इसके अलावा खेल कूद में विजेता छात्रों को भी प्रथम द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया कार्यक्रम में शाखा उपाध्यक्ष संगीता बड़जात्या, मंत्री मंजू भंसाली, कोषाध्यक्ष बिमला कोचर, जनसंपर्क सचिव संतोष काबरा, संतोष धानुका और शांति कुंडलिया उपस्थित थी।
!->
Home
Unlabelled
गुवाहाटी: सम्मेलन की महिला शाखा ने बाल दिवस मनाया
गुवाहाटी: सम्मेलन की महिला शाखा ने बाल दिवस मनाया
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)









कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें