गुवाहाटी। मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा ने शाखा अध्यक्ष शंकर बिडला की अध्यक्षता में दीपावली मिलन समारोह का गुवाहाटी गौशाला में आयोजन किया। जिसमें समाज के सभी वर्ग के सदस्य उपस्थित होकर एक दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बड़ों ने छोटो को आशीर्वाद दिया। समारोह के अवसर पर गौशाला को आकर्षक रूप से विद्युत सज्जा द्वारा सजाया गया। कार्यक्रम की संयोजक साहिल भडेच और गौरव सिवोटीया ने टीम मारवाड़ी सम्मेलन गुवाहाटी शाखा के सदस्यों के साथ पूरी व्यवस्था संभाल रखी थी। इस अवसर पर सम्मेलन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मधुसूदन सिकरिया, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अशोक धानुका, प्रांतीय अध्यक्ष कैलाश काबरा, निवर्तमान प्रांतीय अध्यक्ष ओमप्रकाश खंडेलवाल, प्रांतीय महामंत्री विनोद लोहिया, प्रांतीय उपाध्यक्ष (मुख्यालय) रमेश चांडक, कैलाश लोहिया, दीनदयाल सावोटिया, प्रांतीय संयुक्त मंत्री मनोज काला, पंकज पौदार, मंडलिया उपाध्यक्ष सुशील गोयल, सहायक मंत्री मक्खन अग्रवाल, शाखा उपाध्यक्ष प्रदीप भुवालका, लोकनाथ मोर, रतन गोयंका, शाखा सचिव अशोक सेठिया, शाखा कोषाध्यक्ष सूरज सिंघानिया, शाखा प्रचार प्रसार सचिव नरेंद्र सोनी के अलावा गुवाहाटी गौशाला के अध्यक्ष जयप्रकाश गोयंका, मारवाड़ी हॉस्पिटल के अध्यक्ष रमेश गोयंका, भाजपा के राज्य कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा, रतन शर्मा, प्रमोद हरलालका, पीतराम केडिया, माहेश्वरी सभा के अध्यक्ष सीताराम बिहानी, कृष्ण कुमार जालान, शाखा सदस्य विकास जैन, प्रदीप पाटनी, गौतम शर्मा, विवेक सांगानेरिया, विकास अग्रवाल, अभिषेक केजरीवाल, समित सराफ, प्रभास पोद्दार, विनोद जिंदल, सम्मेलन कामरूप शाखा के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, महिला शाखा की उपाध्यक्ष मंजूलता शर्मा, तेरापंथ सभा के अध्यक्ष बजरंग सुराणा के अलावा समाज के अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें