2023 में खत्म हो गया इन 5 कारों का सफर, अब सड़कों पर कभी दिखाई नहीं देंगी - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

2023 में खत्म हो गया इन 5 कारों का सफर, अब सड़कों पर कभी दिखाई नहीं देंगी

 


साल 2023 अब जाने वाला है। इस साल कई जबरदस्त कारों ने भारती ऑटोमोबाइल मार्केट में दस्तक दी तो कुछ कारें हमेशा के लिए अलविदा कह गईं। सख्त एमिशन नॉर्म्स के चलते कई गाड़ियां डिसकंटीन्यू (Cars Discontinued in 2023) कर दी गईं। कई मॉडल्स को कंपनियों ने कम बिक्री की वजह से भी बंद कर दिया। इनमें मारुति से लेकर वॉल्वो जैसी कंपनियां शामिल हैं। आइए जानते हैं इस साल 5 कारों के बारें में जिन्होंने टाटा-बाय-बाय कह दिया...


Maruti Alto 800


25 साल से भी ज्यादा समय तक मिडिल क्लास की फेवरेट रही मारुती अल्टो 800 का सफर इस साल 2023 में खत्म हो गया। इसकी जगह Alto K10 ने ली। 800cc पेट्रोल इंजन में आने वाली ये देश की सबसे सस्ती कार थी। बीएस-6 फेज-2 नियमों के आने से इसे बंद किया गया।


Mahindra Alturas G4


महिंद्रा की 7-सीटर प्रीमियम एसयूवी अल्टुरस जी4 को भी इस साल से डिसकंटीन्यू कर दिया गया है। महिंद्रा के लाइनअप की सबसे महंगी इस कार का मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर जैसी तगड़ी कारों से होता था। उत्सर्जन मानदंडों के अनुसार अपडेट न होने की वजह से इसे बंद कर दिया गया। इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 30.68 लाख रुपए थी।


Kia Carnival

कोरियाई कर निर्माता कंपनी किआ ने 2020 में लॉन्च कर्निवल एमपीवी को इस साल बंद कर दिया है। यह भारत में कंपनी की इकलौती प्रीमियम थी। इसे बीएस-6 फेज-2 नियमों के अनुसार अपडेट नहीं करने के बाद हटाया गया। अगले साल कार्निवल नए अवतार में आ सकती है।


Skoda Octavia

स्कोडा ने 2023 में अपनी प्रीमियम सेडान ऑक्टाविया को भारत में डिसकंटीन्यू कर दिया। कंपनी ने इसे 2001 में लॉन्च किया था और कम्पलीट नॉक्ड डाउन (CKD) रूट से बेचा जा रहा था। दो दशकों में 1 लाख से ज्यादा घरों में पहुंचने वाली इस कार को भी बीएस-6 नॉर्म्स में अपडेट न किए जाने के बाद बंद कर दिया गया। इसके भी नए अवतार में आने की उम्मीद है।


Volvo XC40

लग्जरी कार कंपनी वॉल्वो ने इस साल अपनी XC40 एसयूवी को भारत में बंद कर दिया है। कम सेल्स इसकी वजह बताई जा रही है। वॉल्वो एक्ससी40 की कीमत 46.40 लाख रुपए थी। कंपनी ने इस साल इसे XC40 Recharge से रिप्लस किया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें