राष्ट्रीय स्तर की चित्रांकन प्रतियोगिता में शिशु निकेतन एचएस स्कूल के छात्र को प्रथम पुरस्कार - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

राष्ट्रीय स्तर की चित्रांकन प्रतियोगिता में शिशु निकेतन एचएस स्कूल के छात्र को प्रथम पुरस्कार

 


राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जुनेद आयुब को नई दिल्ली में किया सम्मानित


गुवाहाटी। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित चित्रांकन प्रतियोगिता में गुवाहाटी के नारायण नगर स्थित शिशु निकेतन हाई स्कूल के विद्यार्थी ने प्रथम पुरस्कार हासिल कर समूचे पूर्वोत्तर का नाम गौरवान्वित किया है। नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने चित्रांकन प्रतियोगिता के ग्रुप बी में प्रथम पुरस्कार हासिल करने वाले शिशु निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल के कक्षा आठवीं के छात्र जुनैद अयूब को सम्मानित किया। स्कूल की प्राचार्य श्रीमती रिना भौमिक ने छात्र की इस उपलब्धि पर उसे बधाई देते हुए कहा कि जुनैद ने अपने परिवार का ही नहीं बल्कि विद्यालय का नाम भी रोशन किया है। वहीं विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाला ने भी छात्र द्वारा देश भर में शिशु निकेतन हायर सेकेंडरी स्कूल के साथ राज्य का नाम गौरवान्वित करने पर उसे ढेरों शुभकामनाएं देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें