कथावाचक भूपेंद्र भाई पंड्या द्वारा गीता जयंती के अवसर पर प्रेरक प्रवचन - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

कथावाचक भूपेंद्र भाई पंड्या द्वारा गीता जयंती के अवसर पर प्रेरक प्रवचन

गुवाहाटी. श्रीहरि सत्संग समिति, पूर्वोत्तर के सौजन्य में गुवाहाटी में आयोजित 'श्रीहनुमत कथा' के अवसर पर स्वामी भूपेन्द्र भाई पंड्या के सानिध्य लाभ प्राप्त करते हुए 24 दिसम्बर को लॉयन्स लोहिया ऑडिटोरियम में 'सक्सेस मंत्र' संदर्भ पर पुज्य भूपेन्द्र भाई पंड्या का प्रेरक व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित किया गया है। स्वामी भूपेन्द्र भाई पंड्याजी का मानना है कि आधुनिक युवा पीढ़ी शिक्षित तो है परन्तु दिक्षित होने में संकोच रखती है। उनके पास विविध विषयों की जानकारी है लेकिन जीवन विकास करने के ज्ञान का अभाव है इसलिए निरंतर प्रयास करने पर भी वह अपने लक्ष्य को पाने में असफल रहते हैं, इस कारण से उनके जीवन में हताशा एवं आत्म विश्वास का अभाव निर्माण होता है और उसे दूर करने के लिए कई बार गलत संग के प्रभाव में आकर वे व्यसनों का शिकार भी बनते हैं।

इन सब दुष्प्रभावों से बचने का एकमात्र उपाय है प्रभावी विचार। प्रबुध धर्मोपदेशक पुज्य श्री भूपेन्द्र भाई पंड्याजी भगवान श्रीकृष्ण के सकारात्मक विचारों को आधुनिक युवा पीढ़ के लिए प्रस्तुत करते हैं। जीवन में हर कोई सफल होना चाहता है, पुरुषार्थ में शायद कमी न हो परन्तु दिशा भ्रमित होने के कारण भटके हुए लोग सफलता से वंचित रहते हैं। जीवन को समग्रतया बनाने वाले श्रीकृष्ण आदर्श मनोवैज्ञानिक के रूप में श्रीमद् भागवत गीता में सफलता के सूत्र प्रतिपादित करते हैं, इन्हीं तथ्यों पर आधारित स्वामी पुज्य भूपेन्द्र भाई पंड्या के प्रवचन में आप सभी आमंत्रित हैं। प्रवचन छत्रीबाड़ी स्थित 'लॉयन्स लोहिया ऑडिटोरियम' में सुबह 11 बजे आरंभ होगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```