गुवाहाटी। नाथ संप्रदाय के महंत गो सेवक कैलाश नाथ व पारंपरिक मारवाड़ी लोक भजन गायक गुलाब नाथ ने एटी रोड स्थित श्याम मंदिर में श्याम बाबा के दर्शन कर श्याम भक्तों को आशीर्वाद प्रदान किया। इस अवसर पर श्याम मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित गोपाल शर्मा ने उनको शाॅल उठाकर अभिनंदन किया। इस कड़ी में श्याम भक्त प्रकाश लोहिया, सुरेश पारीक, सुशील जालान, जितेंद्र अग्रवाल, सचिन लोहिया, सुनील बाजोरिया के अलावा अन्य श्याम भक्तों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करा कर दोनों विभूतियों का फूलाम गमछा, मोती की माला व दुपट्टा पहना कर स्वागत किया। इस अवसर पर पंडित गोपाल शर्मा ने बताया कि महंत कैलाश नाथ राजस्थान के रामगढ़ शेखावाटी के रुकमसर धाम स्थित श्री शेरनाथ महाराज आश्रम में 1980 से गौ सेवा में लगे हुए हैं। रुकमसर धाम फतेहपुर स्थित अमृतनाथ महाराज के आश्रम का ही एक मुख्य धाम है। जिसकी गौशाला में 100 से भी अधिक गायों की सेवाएं होती है। कैलाश नाथ जी के पौत्र गुलाबनाथ राजस्थान के पारंपरिक लोक भजन के प्रसिद्ध गायक हैं। नाथ संप्रदाय में प्रचलित निर्गुण भजन व गुरु गोरखनाथ रचित भजनों की गायकी में ये काफी अनुभव रखते हैं। इनके धाम में अखंड अग्नि, अखंड धुणा व कुआं जल प्याऊ से काफी श्रद्धालु लाभान्वित होते हैं।
नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
Click or tap on the image to maximize
×
```





कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें