गुवाहाटी. फैंसी बाजार में भयंकर जाम की स्थिति को देखते हुए काफी दिनों से उठ रही मांग को ध्यान में रखते हुए गुवाहाटी मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी (जीएमडीए) ने फैंसी बाजार स्थित पुरानी जेल परिसर में फास्ट ट्रैक स्वचालित पार्किंग का उद्घाटन कर पार्किंग की समस्या को कुछ हद तक समाधान करने में अपना कदम बढ़ाया है। गौरतलब है कि पूर्वोत्तर का बिजनस हब कहा जाने वाले फैंसी बाजार में सालाना एक मिलियन से अधिक वाहनों का आवागमन होता है। इसलिए सार्वजनिक सुविधा के लिए गुवाहाटी मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी ने फैंसी बाजार में एक अत्याधुनिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और फास्ट टैग आधारित पार्किंग स्वचालित प्रणाली स्थापित की है। यह उन्नत पार्किंग आगंतुकों को संपर्क रहित और कैशलेस पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध कराएगा। यह व्यवस्था राष्ट्रीय राजमार्ग टोल प्लाजा के समान होगी। पार्किंग शुल्क वहां के फास्ट टैग से स्वचालित रूप से काट लिया जाएगा। ए आई आधारित वाहन पहचान प्रणाली वाहन की पहचान करेगी और पार्किंग की निगरानी भी करेगी। प्रवेश और निकास लेन पर स्टाइलिश डिस्प्ले उपयोगकर्ताओं को उनके वाहन पार्किंग समय और शुल्क के बारे में व्यक्तिगत जानकारी प्रदान करेंगे। पार्किंग का उद्घाटन करते हुए जीएमडीए के अध्यक्ष नारायण डेका ने कहा कि जीएमडीए ने हमेशा सार्वजनिक सुविधा, सुरक्षा और आराम को अपनी सर्वोच्च प्राथमिकता माना है। उपयोग में आसान हाई एंड डिजिटल प्रौद्योगिकी समाधानों को अपनाकर प्रतीक्षा समय को कम करने और लेनदेन आसान करने के लिए पुरानी जेल फैंसी बाजार में स्वचालित पार्किंग शुरू की गई है। इस परियोजना को बैरल स्कोप और स्टेकफ्यूजन प्राइवेट लिमिटेड द्वारा निष्पादित किया गया। इस अवसर पर बैरल स्कोप के सीईओ सौगात महापात्र ने कहा कि गुवाहाटी के नागरिकों की सेवा करने का अवसर देने के लिए हम जीएमडीए के आभारी हैं। हमारा फास्टेड आधारित स्वचालित पार्किंग समाधान न केवल आगंतुकों को बल्कि नगदी प्रबंधन संबंधी समस्याओं में कमी के कारण पार्किंग ऑपरेटर को भी अत्यधिक और तत्काल लाभ पहुंचाएगा। इस पहल में एक्सिस बैंक फास्ट ट्रैक भुगतान के लिए बैंकिंग भागीदार है। गौरतलब है कि एक्सिस बैंक फास्ट ट्रैक पहल में अग्रणी है। टोल प्लाजा पर एक्सिस बैंक की बड़ी संख्या में उपस्थित है और अब यह देश भर में पार्किंग स्थान में विस्तार कर रहा है। इस दौरान जीएमडीए के उपाध्यक्ष मुकुट डेका भी उपस्थित थे।
!->
Home
Unlabelled
फैंसी बाजार पुराने जेल परिसर में फास्ट ट्रैक स्वचालित पार्किंग का उद्घाटन
फैंसी बाजार पुराने जेल परिसर में फास्ट ट्रैक स्वचालित पार्किंग का उद्घाटन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)








कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें