मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप ने नेत्र व दंत जांच शिविर लगाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप ने नेत्र व दंत जांच शिविर लगाया



मारवाड़ी सम्मेलन कामरूप शाखा ने गांधीबस्ती में नेत्र व दंत जांच शिविर करके काली मंदिर में सहयोग दिया


गुवाहाटी. मारवाड़ी सम्मेलन की कामरूप शाखा ने गांधीबस्ती राजहुआ मंदिर परिचालना कमेटी के सहयोग से काली मंदिर प्रांगण में अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के 89 वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नेत्र व दंत जांच शिविर के अलावा मंदिर प्रांगण में वाटर फिल्टर मशीन लगाकर मंदिर के वस्तु भंडार में अल्युमिनियम व प्लास्टिक की बाल्टियां, प्लास्टिक के टब व चटाइयां प्रदान की। इसके अलावा बच्चों के बीच चित्रांकन प्रतियोगिता भी करवा कर विजेताओं के साथ सभी बच्चों को भी पुरस्कार दिया गया। वाटर फिल्टर मशीन का उद्घाटन श्रीमती मंजू देवी हरलालका ने किया। इस मशीन को राजेश हरलालका ने अपने पिता स्वर्गीय शंकर लाल हरलालका की पुण्य स्मृति में प्रदान किया। इस अवसर पर सम्मेलन कामरूप शाखा के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता व मंदिर परिचालना कमेटी के अध्यक्ष विकास चंद्र बरुवा ने सभी का स्वागत किया। लायंस आई हॉस्पिटल के सहयोग से आयोजित नेत्र व दंत जांच शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर किशन अग्रवाल व दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर रिंपी बोरपात्र गोंहाई ने अपनी सेवाएं उपलब्ध कराई। इस शिवीर में नेत्र रोग के 56 व दंत रोग के 30 रोगियों की जांच कर जरूरतमंद को निशुल्क दवाइयां देकर उचित सलाह दी गई। चित्रांकन प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में भास्कर बेजबरुवा व भारगोबी मिश्रा ने विजेताओं के नामो की घोषणा की। इस अवसर पर सम्मेलन कामरुप शाखा के संस्थापक अध्यक्ष संपत मिश्र, सचिव संजय खेतान, कोषाध्यक्ष उमाशंकर गट्टानी के अलावा संजय गिरिया, संजय अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, उमेश माहेश्वरी, दिलीप अग्रवाल, सीए रतन अग्रवाल,लक्ष्मीपत बोथरा, संजय निमोदिया, रतन अग्रवाल, विनोद शर्मा, अनुज चौधरी, संतोष जैन, विजय भीमसरिया, विश्वंभर शर्मा, सुनीता गुप्ता, बबीता अग्रवाल, सरला जैन, सरोज अग्रवाल के अलावा मंदिर परिचालन समिति के कोषाध्यक्ष हेमकांत चौधरी व अन्य सदस्य गण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```