नहीं चलेगा बृजभूषण का दबदबा, खेल मंत्रालय ने रद्द किया कुश्ती संघ, अध्यक्ष संजय सिंह के फैसलों पर रोक - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

नहीं चलेगा बृजभूषण का दबदबा, खेल मंत्रालय ने रद्द किया कुश्ती संघ, अध्यक्ष संजय सिंह के फैसलों पर रोक


भारतीय कुश्ती महासंघ (Wrestling Federation of India) के नए अध्यक्ष के चुनाव के बाद शुरू हुए विवाद में केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। खेल मंत्रालय ने WFI को रद्द कर दिया है। नए अध्यक्ष की मान्यता रद्द कर दी गई है। नए अध्यक्ष संजय सिंह द्वारा लिए गए सभी फैसलों पर रोक लगा दी गई है।


WFI के नवनिर्वाचित अध्यक्ष संजय सिंह ने 2023 के अंत से पहले उत्तर प्रदेश के गोंडा के नंदिनी नगर में अंडर-15 और अंडर-20 राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के आयोजन की घोषणा की थी। इस आयोजन पर भी रोक लग गई है। खेल मंत्रालय द्वारा चलाए गए चाबुक से साफ हो गया है अब कुश्ती संघ में बृजभूषण का दबदबा नहीं चलेगा।


संजय सिंह WFI के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के करीबी हैं। संजय सिंह की जीत के बाद बृजभूषण ने कहा था कि उनका दबदबा कायम है। बृजभूषण के खिलाफ लंबे समय से प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने संजय सिंह की जीत पर दुख जताया था। बृजभूषण पर महिला खिलाड़ियों का यौन उत्पीड़न करने के आरोप लगे हैं। मामला कोर्ट में है। खेल मंत्रालय के फैसले का बृजभूषण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे पहलवानों ने स्वागत किया है।


मंत्रालय ने रविवार को भारतीय कुश्ती महासंघ की नई संस्था को निलंबित करने के फैसले की घोषणा की। मंत्रालय ने कहा कि WFI संस्था ने नियमों का पालन नहीं किया है। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की घोषणा जल्दबाजी में की गई। इसके लिए उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया। मंत्रालय ने बताया कि WFI के नए अध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने 21 दिसंबर को घोषणा की कि जूनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं इस साल के अंत से पहले शुरू होंगी। यह नियमों के खिलाफ है। कम से कम 15 दिन के नोटिस की जरूरत है ताकि पहलवान तैयारी कर सकें।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```