निखिल कुमार मुन्दड़ा
होजाई। अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के 89वे स्थापना दिवस के उपलक्ष पर मारवाड़ी सम्मेलन होजाई शाखा ने समाज के आठ विशिष्टजनों का सम्मान कर उनसे आशीर्वाद लिया एवं आने वाले समय में सम्मेलन को और गति प्रदान हेतु उनसे विचार विमर्श किया। इस अवसर पर मंच अध्यक्ष निरंजन सरावगी व सचिव प्रमोद मोर की नेतृत्व में प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य महेश चनानी, राजेश केजरीवाल, रमेश मुंदडा, प्रवीण सरावगी, सीताराम दायमा, मनोज तोलावत, दीपक चनानी, सहित एक प्रतिनिधि दल ने सम्मानित व्यक्तियों के घर पर जाकर उनसे आशीर्वाद लेते हुए उन्हें सॉल व मिठाई भेंट की।
इन विशिष्ट जनों में कामाख्या प्रसाद अग्रवाल, तेज प्रताप चनानी, सीताराम दायमा, सज्जन कुमार शर्मा, केसरदेव शर्मा, हीरालाल खाकोलिया, धर्मचंद जैन, परमानंद सुरेखा का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सभी बुजुर्ग सदस्यों ने कहा की मारवाड़ी सम्मेलन होजाई शाखा ने हम सबों का सम्मान करके आने वाली पीढ़ी को एक प्रेरणादायक संदेश दिया है। गौरतलब है, होजाई शाखा ने अखिल भारतीय मारवाड़ी सम्मेलन के 88 वें स्थापना दिवस पर सन 2022 में 'शाखा रत्न' से सम्मानित किया था आपने पूर्व अध्यक्षों श्री सज्जन शर्मा व श्री कामाख्या प्रसाद अग्रवाल का।











कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें