बरपेटा रोड में मनाई गई गीता जयंती - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

बरपेटा रोड में मनाई गई गीता जयंती

 


बरपेटा रोड। स्थानीय श्रीराधा कृष्ण ठाकुरबाड़ी के भव्य प्रांगण में गीता परिषद बरपेटा रोड समिति द्वारा प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री गीता जयंती महोत्सव मनाया गया। उक्त कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित रामदेव शर्मा एवं पंडित विकास शर्मा ने गीता परिषद के अध्यक्ष मंगतू राम गौरीसरिया को श्रीमद् भागवत गीता का विधिवत पूजन करवाकर किया । तत्पश्चात स्तुति एवं विष्णु सहस्रनाम पाठ करके श्रद्धेय स्वामी रामसुखदासजी महाराज के सानिध्य में महन्त श्री क्षमाराम जी महाराज द्वारा गाई गई गीताजी की ऑडियो के साथ-साथ उपस्थित श्रद्धालुओं ने एक स्वर में गीताजी के 18 अध्याय का पाठ किया एवं हरि नाम संकीर्तन करके गीताजी की आरती की। इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं की एवं भक्तों की उपस्थिति सराहनीय रही ज्ञात हो स्वर्गीय हनुमान प्रसादजी अग्रवाल ने चार दशक पहले गीता परिषद की स्थापना कर गीता पाठ एवं गीता जयंती उत्सव प्रारंभ किया तभी से यह जयंती हर साल मनाई जाती है अन्त में परिषद के अध्यक्ष ने, श्री राधाकृष्ण ठाकुरबाड़ी के अध्यक्ष, सचिव एवं धार्मिक महिला समिति तथा सभी उपस्थित भक्तों को कार्यक्रम में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापन किया।





कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```