लायंस क्लब गुवाहाटी ग्रेटर ने कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न किया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

लायंस क्लब गुवाहाटी ग्रेटर ने कंबल वितरण कार्यक्रम संपन्न किया


 गुवाहाटी---सेवा कार्यों में अग्रणी एवं समाज के प्रति जागरूक *लायंस क्लब ऑफ गुवाहाटी ग्रेटर* के अध्यक्ष लायन प्रमोद हरलालका के नेतृत्व में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। लायन मीनाक्षी माथुर के संयोजन में स्थानीय आठगांव और भूतनाथ क्षेत्र में एक सौ बीस (120) जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण का कार्यक्रम संपन्न किया गया। लायन लक्ष्मीकांत शर्मा, लायन रवि खेमका, लायन कमल जैन, और लायन राज किशोर सिंह के सौजन्य से यह सेवाकार्य संपन्न हुआ। लायन शालिनी हरलालका, लायन नीरू काबरा,लायन रुपा गग्गड, लायन विकास जैन, लायन प्रेम अग्रवाल, लायन बबीता चौधरी, लायन अमिता मोर, लायन मोनिका जैन, लायन सोनम जैन, लायन लता चोरडीया सहित क्लब के सदस्यों ने भारी संख्या में उपस्थित होकर इस सेवाकार्य में सहयोग प्रदान किया। क्लब के जनसंपर्क अधिकारी लायन रतन खाखोलिया ने बताया कि इस ठंड के मौसम में जरूरतमंदों को सर्दी से राहत दिलाने के उद्देश्य से किए गए इस सेवा कार्य के लिए क्लब के अध्यक्ष लायन प्रमोद हरलालका ने सभी सहयोग दाताओं एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें

Narendra Soni
Click or tap on the image to maximize
Rock n Dhol
Click or tap on the image to maximize
Rise Plus
Click or tap on the image to maximize
Live Telecast
Click or tap on the image to maximize
WhatsApp
Click or tap on the image to maximize
× Enlarged Image ```