माहेश्वरी महिला समिति ने रक्तदान शिविर लगाया - Rise Plus

NEWS

Rise Plus

असम का सबसे सक्रिय हिंदी डिजिटल मीडिया


Post Top Ad

माहेश्वरी महिला समिति ने रक्तदान शिविर लगाया


गुवाहाटी। रक्तदान-महादान इस बात को ध्यान में रखते हुए माहेश्वरी सभा गुवाहाटी की महिला इकाई माहेश्वरी महिला समिति,गुवाहाटी ने मारवाड़ी हॉस्पिटल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें कुल 17 यूनिट रक्त संग्रह हुआ। विशेष बात यह रही कि इस बार कई युवाओं ने पहली बार रक्तदान किया। अस्तपताल की ओर से उन्हें सम्मानस्वरूप बैज दिये गये। कार्यक्रम की संयोजिका शोभना लड्ढ़ा थी। अध्यक्ष बर्षा सोमानी, सचिव पुष्पा सोनी के साथ निवर्तमान अध्यक्ष सरला लाहोटी, मंजू बागड़ी,शोभा लड्ढा,बबीता काबरा आदि सदस्याओं की उपस्थिति रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

नियमित रूप से WhatsApp पर हमारी खबर प्राप्त करने के लिए दिए गए 'SUBSCRIBE' बटन पर क्लिक करें